Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 250 महिलाएं बनीं 'दामिनी':महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में पुलिस की मदद करेंगी

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए 'मिशन दामिनी' पहल शुरू की गई है। इस अभियान के तहत जिले की 250 सक्रिय महिलाओं को 'दामिनी' बनाया गया है। ये महिलाएं गांवों में होने वाले अपराधों या अन्याय की सूचना पुलिस तक पहुंचाएंगी, ताकि घटना होने से पहले उसे रोका जा सके। पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की गई। इसमें मुख्य रूप से महिला अधिकारियों ने शिरकत की। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और 'मिशन दामिनी' के मकसद को समझाया। इस अभियान के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सक्रिय महिलाओं का चयन किया गया है। इनमें आशा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। इन सभी 'दामिनी' महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने बताया कि इन महिलाओं का मुख्य कार्य गांवों में किसी भी महिला के साथ होने वाले अपराध या अन्याय की जानकारी तुरंत पुलिस को देना है। पुलिस का उद्देश्य है कि किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले ही उसे रोका जा सके। प्रत्येक थाना क्षेत्र से दस-दस महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पकड़ा गया फर्जी आर्मी ऑफिसर:सेना में नौकरी के नाम पर कर चुका है लाखों की ठगी, STF वाराणसी यूनिट और पुलिस ने किया अरेस्ट
    Next Article
    बाराबंकी में खाटू श्याम मंदिर में देर रात बड़ी चोरी:दानपात्र, गहने और नकदी पार, 84 हजार कैश ले गए; CCTV में कैद चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment