Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पकड़ा गया फर्जी आर्मी ऑफिसर:सेना में नौकरी के नाम पर कर चुका है लाखों की ठगी, STF वाराणसी यूनिट और पुलिस ने किया अरेस्ट

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में फर्जी आर्मी ऑफिसर को एसटीएफ वाराणसी यूनिट और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी धर्मेंद्र कुमार पांडेय के ऊपर सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगी का आरोप है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने कई युवाओं को सरकारों नौकरी के नाम पर ठगा है। चंदौली का रहने वाला है धर्मेंद्र पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव का रहने वाला है और इन दिनों वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित बृज एंक्लेव कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के 2 फर्जी आईडी कार्ड, 3 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 3 डेबिट कार्ड, 2 अंक पत्र और 1 शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। खुद को बताता था सेना में कानडिंग ऑफिसर एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र कुमार पांडेय खुद को सेना में कमांडिंग अफसर बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था। वह सेना, रेलवे और शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से मोटी रकम वसूलता था। किसी से 5 लाख रुपये, तो किसी से 10 लाख रुपये तक की ठगी की गई, जबकि कई अन्य लोगों से भी 1 से 2 लाख रुपये ऐंठे गए। सेना एके इनपुट पर हुई कार्रवाई एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया - सेना के इनपुट पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 पिस्टल, 5 तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए यूपी में हथियार तस्करी का खुलासा
    Next Article
    शाहजहांपुर में 250 महिलाएं बनीं 'दामिनी':महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में पुलिस की मदद करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment