Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:भाभी को ट्रेन में बिठाते समय हादसा, लखनऊ दवा लेने जा रहे थे

    2 hours ago

    2

    0

    अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक 27 वर्षीय युवक की गिरकर मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ दवा लेने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान जगदीशपुर कोतवाली के पिछूती कोट गांव निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है। सुबह करीब 5 बजे सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया। शिवम प्लेटफॉर्म और ट्रेन के पायदान के बीच जा गिरे। शिवम अपनी भाभी खुशबू और उनके चार वर्षीय जुड़वा बच्चों के साथ लखनऊ जा रहे थे। खुशबू ने बताया कि शिवम तड़के करीब 4 बजे अपनी मौसी शारदा सिंह के घर से इलाज के लिए पैसे लेकर निकले थे। उन्हें बच्चों के लिए दवा लेनी थी। ट्रेन में चढ़ते समय शिवम ने पहले दोनों बच्चों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ा दिया था। इसके बाद वह अपनी भाभी को चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शिवम को बाहर निकाला और जगदीशपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम की असामयिक मौत से उनके पिता राम मनोरथ सिंह और माता दुर्गावती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में बड़ा भाई सत्यम सिंह सूरत में काम करता है। गांव में शोक की लहर है, खासकर इसलिए क्योंकि 28 अप्रैल को उनकी बहन खुशी की गोद भराई का कार्यक्रम तय था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। निहालगढ़ के स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने जानकारी दी कि ट्रेन हादसे के बाद कुछ मिनटों के लिए रुकी थी, जिसके बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गजरौला के ललिता देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:चैत्र माह के चौथे मंगलवार को मेले में पहुंचे श्रद्धालु, लाइन में लगकर दर्शन किए
    Next Article
    जालौन में किसान ने फांसी लगाकर दी जान:परिजनों ने लटका देखा शव, आर्थिक तंगी को बताया जा रहा आत्महत्या का कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment