Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में स्कूल चलो अभियान शुरू:DM अविनाश कुमार बोले- 30 प्राथमिक स्कूलों में साइंस लैब, वैज्ञानिक क्षमता बढ़ेगी

    8 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में नए शैक्षणिक सत्र के साथ ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के 30 स्कूलों में साइंस लैब स्थापित की गई हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रायोगिक तरीके से सीखने का अवसर प्रदान करना है। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्कूलों के बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत विद्यालयों में नए क्लासरूम, टाइल्स, टेबल-चेयर, शौचालय और किचन गार्डन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। बच्चों को मुफ्त कॉपी-किताबें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस की व्यवस्था भी शुरू की गई है, जिससे शिक्षा को आधुनिक बनाया जा सके। अविनाश कुमार ने बताया कि शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और शिक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है। जिन स्कूलों का ‘निपुण’ अभियान के तहत परिणाम अच्छा रहा है, उन्हें विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चे स्कूलों से जुड़ें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के शैलपुत्री इलाके में 4 साल से सीवर समस्या:मेन लाइन का पानी घरों के बाहर बजबजा रहा, पार्षद बोले- मुझसे कभी शिकायत नहीं की गई
    Next Article
    मिर्जापुर में गोवंशों के चारा की व्यवस्था करेगा भूंसा बैंक:पशुपालन विभाग ने भूंसा बैंक योजना को बढ़ावा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment