Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में निजी गौशाला के टीन शेड में लगी आग:7 गाय और 1 बछिया जिंदा जलीं, राजस्व टीम ने किया नुकसान का आकलन

    3 hours ago

    1

    0

    मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कठउत गांव स्थित एक निजी गौशाला में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से 7 गाय और 1 बछिया समेत कुल 8 पशुओं की झुलसकर मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दरअसव, कठउत गांव निवासी शिवानंद राय और नरेंद्र राय पशुपालन कर दूध का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने पशुओं के लिए टीन शेड की गौशाला बनाई थी। गर्मी से बचाव के लिए शेड के पीछे पुआल के गट्ठर भी लगाए गए थे। गौशाला में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पशुपालकों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की चपेट में आकर शेड में बंधी सभी 7 गाय और 1 बछिया की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बुधवार को सूचना मिलने पर राजस्व लेखपाल रवि पंकज मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU ट्रामा सेंटर में मरीज का गलत आपरेशन:ट्यूमर की जगह पैर की सर्जरी का आरोप, मौत होने पर परिजनों ने कुलपति से शिकायत की
    Next Article
    राशन डीलर पर धांधली का आरोप, ग्रामीणों में नाराज़गी:मुजफ्फरनगर में दुकान पर मिली गड़बड़ी, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment