Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर पति, इकलौते बेटे और भाई की मौत:ट्रैक्टर में घुसी कार, घायल पत्नी को कैंसर, दिल्ली से इलाज कराकर लौट रहे थे

    15 hours ago

    1

    0

    संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर वैगनआर कार गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले में पीछे से जा घुसी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में महिला का पति, 11 साल का इकलौता बेटा और भाई शामिल हैं। चारों लोगों ने दिल्ली से कार बुक की थी और आजमगढ़ वापस आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोग कार में ही फंस गए। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के पास मिले मोबाइल से सभी की शिनाख्त हुई। हादसा जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर बहजोई थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने बताया कि शैलेश कुमारी (38) की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में उनके पति अजय कुमार (40), बेटा पीयूष (11) और भाई राजकुमार (30) शामिल हैं। तीनों आजमगढ़ के रहने वाले थे। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताई जा रही है। हादसे की 2 तस्वीरें- हादसे के वक्त सभी सो रहे थे घायल शैलेश कुमारी ने बताया कि मुझे कैंसर है। दिल्ली में मेरा इलाज चल रहा है। इसी सिलसिले में मैं डॉक्टर के पास गई थी। शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार बुक कर पति, बेटे और भाई के साथ दिल्ली से आजमगढ़ के लिए निकली थी। हादसे के वक्त हम सभी सो रहे थे, इसलिए दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका। ड्राइवर की डिटेल पति के पास ही थी। सभी आजमगढ़ के रहने वाले उन्होंने बताया- हम सब आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पति अजय कुमार राजमिस्त्री थे। पानी की बड़ी टंकियां बनाने का काम करते थे। पीयूष उनका इकलौता बेटा था, जबकि भाई राजकुमार कंप्यूटर का कारोबार करते थे। कार के ड्राइवर साइड वाला हिस्सा सुरक्षित बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि कार के अंदर से शराब की बोतल मिली है। कार के ड्राइवर साइड वाला हिस्सा सुरक्षित है, इसी वजह से ड्राइवर बच गया। महिला ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठी थीं, इसलिए उनकी जान बच गई। ड्राइवर के नशे में होने और नींद की झपकी आने…दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली से टैक्सी करके आजमगढ़ के घर के लिए निकले थे मृतक राजकुमार के रिश्तेदार पीयूष सिंह ने बताया- महिला शैलेश की हालत बहुत खराब थी। डॉक्टर ने एक-दो महीने की जिंदगी बताकर घर ले जाने के लिए बोल दिया था। दिल्ली से टैक्सी करके आजमगढ़ के घर के लिए निकले थे। रात 2:30 बजे वॉट्सऐप कॉल पर पुलिस से बात हुई, तब घटना की जानकारी मिली। मैं महाराष्ट्र में रहता हूं और इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दे दी है। वहां से रात में ही लोग संभल के लिए निकल गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति, CM ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया:काशी-तमिल संगमम् का शुभारंभ करेंगे, तमिलनाडु से 200 मेहमान पहुंचे
    Next Article
    अखिलेश के 9 वादों का खर्च यूपी बजट का 30%:कर्जमाफी, बेटियों को सोना और मुफ्त बिजली सबसे महंगे ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment