Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश के 9 वादों का खर्च यूपी बजट का 30%:कर्जमाफी, बेटियों को सोना और मुफ्त बिजली सबसे महंगे ऐलान

    9 hours ago

    1

    0

    अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा का घोषणापत्र जारी किया। इसमें बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपए महीने भत्ता, नवजात बेटियों को 10 ग्राम सोना, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और किसानों की कर्जमाफी समेत 9 बड़े वादे किए हैं। अब सवाल है कि अगर सपा सत्ता में आती है, तो इन वादों को पूरा करने के लिए कितने बजट की जरूरत होगी? उपलब्ध आंकड़ों और औसत खर्च के आधार पर गुणा-भाग करें, तो सपा को 9 प्रमुख वादों को पूरा करने के लिए पहले साल करीब 2.77 लाख करोड़ रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। यह रकम यूपी के वित्तीय वर्ष 2026-27 के कुल बजट 9.12 लाख करोड़ रुपए का करीब 30.4% है। यानी इन वादों को पूरा करना सरकार के लिए बड़ी वित्तीय चुनौती हो सकती है। अब सिलसिलेवार समझते हैं सपा के 9 वादों का संभावित खर्च, उनके नफा-नुकसान और कुल बजट पर पड़ने वाले असर को… कर्जमाफी का वादा, खर्च करीब 1.40 लाख करोड़ रुपए सपा ने किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का वादा किया है। फसल की लागत और कर्ज के दबाव से जूझ रहे किसान परिवारों के लिए ‘पूरा कर्ज माफ’ करने का वादा बड़ा चुनावी संदेश बन सकता है। हालांकि, यह वादा नया नहीं है। भाजपा ने भी 2017 के विधानसभा चुनाव में किसानों का फसल कर्ज माफ करने का वादा किया था। तब लघु और सीमांत किसानों को इसका फायदा मिला था। अब सपा ने सभी किसानों का 100% कर्ज माफ करने का ऐलान कर वादे का दायरा बढ़ा दिया है। बजट कैलकुलेशन समझिए- यूपी में किसान क्रेडिट कार्ड और खेती-किसानी से जुड़े दूसरे माध्यमों से किसानों पर करीब 1.40 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। यह कर्ज करीब 1.88 करोड़ किसानों पर है। हालांकि, कर्जमाफी का वास्तविक खर्च उसकी शर्तों, पात्र किसानों और कर्ज की शामिल श्रेणियों पर निर्भर करेगा। सपा ने ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। इस गणना में किसान कर्जमाफी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी खर्च वाली मद है। ग्रामीण परिवारों के बजट में बिजली बिल नियमित खर्च है। 300 यूनिट तक राहत मिलने से कई घरों का बिजली बिल शून्य या काफी कम हो सकता है। इससे सपा को ग्रामीण परिवारों के बीच आर्थिक राहत के मुद्दे पर मजबूत जुड़ाव बनाने का मौका मिल सकता है। मुफ्त बिजली के वादे से किन राज्यों में बदली सरकार- बजट कैलकुलेशन समझिए- यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 2.30 करोड़ घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। औसतन 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने पर प्रति उपभोक्ता सालाना अधिकतम 18 हजार रुपए की राहत होगी। इस आधार पर सालाना खर्च का अनुमान निकालना होगा। अखिलेश यादव के वादों में सबसे चर्चित वादा जन्म लेने वाली सभी बेटियों को 10 ग्राम तक सोना देने का है। यूपी में अब तक किसी राजनीतिक पार्टी ने ऐसा चुनावी वादा नहीं किया है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) ने भी पात्र नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने का वादा किया था। बजट कैलकुलेशन समझिए- भारत सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के रिकॉर्ड के मुताबिक, यूपी में हर दिन करीब 12,581 बच्चों का जन्म होता है। इनमें लगभग 6 हजार बच्चियां हैं। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए है। इस हिसाब से हर दिन नवजात बेटियों को सोना देने पर करीब 72 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यानी सालाना खर्च करीब 26,280 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। अखिलेश यादव ने वादा किया है कि ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को नौकरी या रोजगार मिलने तक हर महीने 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह सपा का बड़ा दांव है। पार्टी ने ऐसा वादा किया है, जिसे वह 2012 में भी लागू कर चुकी है। यूपी में बड़ी संख्या में ग्रेजुएट युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं या रोजगार की तलाश में रहते हैं। नौकरी मिलने तक हर महीने 5 हजार रुपए मिलने से उन्हें किताबों, परीक्षा फॉर्म और रोजमर्रा के खर्चों में राहत मिल सकती है। दूसरी तरफ, भाजपा इस मुद्दे पर सवाल उठा सकती है कि युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और रोजगार चाहिए या सिर्फ भत्ता। अगर यह संदेश गया कि सरकार रोजगार देने के बजाय भत्ते से काम चलाना चाहती है, तो सपा का यह दांव उल्टा भी पड़ सकता है। बजट कैलकुलेशन समझिए- 2024 में श्रम मंत्रालय ने यूपी में करीब 38 लाख बेरोजगार बताए थे। अगले 2 साल में 2 लाख बेरोजगार बढ़ने का अनुमान मानें, तो यह संख्या 40 लाख हो सकती है। इस हिसाब से हर बेरोजगार ग्रेजुएट को 5 हजार रुपए महीने देने पर सालाना करीब 24 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। सपा सरकार के दौरान 2012 में लैपटॉप वितरण योजना पार्टी की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक रही। 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप देने का वादा सपा के पुराने रिकॉर्ड और योजना को पूरा करने से जोड़ता है। इससे मतदाताओं का भरोसा बढ़ सकता है। हालांकि, 15 साल बाद 2027 में ज्यादातर परिवारों तक स्मार्टफोन पहुंच चुके हैं। भाजपा लैपटॉप की उपयोगिता, गुणवत्ता और वितरण के तौर-तरीकों पर सवाल उठा सकती है। बजट कैलकुलेशन समझिए- हर साल अलग-अलग बोर्डों से करीब 23 लाख छात्र 12वीं पास करते हैं। अगर प्रत्येक छात्र को औसतन 40 हजार रुपए का लैपटॉप दिया जाए, तो एक साल में करीब 9,200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सपा ने शिक्षामित्रों को नियमित करने के लिए कानूनी रास्ता तलाशने और तत्काल 5 हजार रुपए महीने अतिरिक्त देने का वादा किया है। शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और स्थायी करने की मांग करते रहे हैं। हालांकि, भाजपा सरकार शिक्षामित्रों को पहले ही राहत दे चुकी है। वर्ष 2026 में शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए किया जा चुका है। इसके अलावा भी कई घोषणाएं की गई हैं। बजट कैलकुलेशन समझिए- यूपी में करीब 1.41 लाख शिक्षामित्र हैं। हर शिक्षामित्र को 5 हजार रुपए अतिरिक्त देने पर सरकार को सालाना करीब 846 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का वादा सपा को सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के एक संगठित व प्रभावशाली वर्ग का समर्थन दिला सकता है। वहीं, भाजपा का रुख OPS बहाली के बजाय अंशदायी पेंशन व्यवस्था (NPS) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS) जैसे विकल्पों पर रहा है। ऐसे में OPS बहाली का वादा सपा के लिए चुनावी फायदे का मुद्दा बन सकता है, लेकिन इसे लागू करना वित्तीय चुनौती भी होगा। बजट कैलकुलेशन समझिए- यूपी में करीब 16 लाख कर्मचारी हैं। इनमें से हर साल 3% यानी करीब 48 हजार कर्मचारी रिटायर होते हैं। अगर प्रत्येक को औसतन 40 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाए, तो इन नए पेंशनरों पर सालाना करीब 2,304 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सपा ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले यानी BPL परिवारों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने का वादा किया है। हालांकि, यूपी चुनाव में इस वादे का कितना असर होगा, यह देखना होगा। भाजपा सरकार पहले से ही आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करा रही है। चुनाव में भाजपा अपनी मौजूदा योजनाओं और घोषणाओं के जरिए सपा के इस वादे का जवाब दे सकती है। बजट कैलकुलेशन समझिए- यूपी में करीब 3.64 से 3.68 करोड़ BPL परिवार हैं। अगर प्रति परिवार स्वास्थ्य बीमा कवर के लिए सालाना औसत प्रीमियम के आधार पर गणना की जाए, तो करीब 9,200 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। सरकारी नौकरियों का वादा सपा ने 2012 में भी किया था। भाजपा भी पिछले 10 साल में 10 लाख रोजगार देने का दावा करती रही है। चुनाव से ठीक पहले ज्यादा से ज्यादा भर्तियां निकालकर माहौल बनाने की कोशिश भी होती रही है। बजट कैलकुलेशन समझिए- अगर पहले चरण में 5 लाख लोगों को औसतन 40 हजार रुपए मासिक वेतन पर नौकरी दी जाती है, तो हर महीने वेतन पर 2 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। सालाना यह रकम 24 हजार करोड़ रुपए होगी। इसमें पेंशन, भत्ते, सरकारी अंशदान और दूसरे सेवा लाभों का खर्च शामिल नहीं है। यह भी ध्यान रखना होगा कि 24 हजार करोड़ रुपए का यह अनुमान 5 लाख नियुक्तियों पर आधारित है, 25 लाख पर नहीं। अब अगर इन 9 मदों को जोड़ें, तो किसान कर्जमाफी सहित पहले साल का अनुमानित खर्च करीब 2.77 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। यूपी का वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल बजट 9,12,696 करोड़ रुपए है। इसके मुकाबले इन 9 वादों को पूरा करने पर पहले साल अनुमानित खर्च बजट का करीब 30.4% होगा। किसान कर्जमाफी को एकमुश्त खर्च मानकर हटा दें, तो बाकी 8 वादों पर हर साल करीब 1.10 लाख करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। यह रकम राज्य के कुल बजट का करीब 12.2% है। सरकार पर दबाव बढ़ेगा, सड़क-अस्पताल जैसे प्रोजेक्ट प्रभावित हो सकते हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर पति, इकलौते बेटे और भाई की मौत:ट्रैक्टर में घुसी कार, घायल पत्नी को कैंसर, दिल्ली से इलाज कराकर लौट रहे थे
    Next Article
    कन्हैया मित्तल बोले- यूपी में योगी, दिल्ली में मोदी होगा:विपक्ष से कहा- 500 साल रामलला तंबू में रहे, तब किसी को दुख नहीं हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment