Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति, CM ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया:काशी-तमिल संगमम् का शुभारंभ करेंगे, तमिलनाडु से 200 मेहमान पहुंचे

    7 hours ago

    1

    0

    काशी में शनिवार को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् 5.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत की। इस आयोजन में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। नमो घाट पर उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु से आए छात्रों व डेलिगेट्स से मुलाकात की। इस कार्यक्रम से काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण में तमिलनाडु के 1400 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। ये प्रतिभागी कन्याकुमारी, चेन्नई और कोयंबटूर समेत तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। भारतीय भाषा समिति, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और आईआईटी मद्रास आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब तक काशी तमिल संगमम के चार संस्करण आयोजित हो चुके हैं। मेहमानों को कड़ी जांच के बाद ही नमो घाट पर एंट्री मिल रही है। काल कपड़े पहनकर आने वालों को रोका जा रहा है। 3 तस्वीर देखिए… अब जानिए क्या है इस बार का थीम इस बार पांचवें संस्करण की थीम 'तिरुक्कुरल पायिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) रखी गई है। यह तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध साहित्यिक रचना तिरुक्कुरल पर आधारित है। इसमें दो-दो पंक्तियों के दोहों के माध्यम से जीवन, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों से जुड़े विचार प्रस्तुत किए गए हैं। प्रतिभागियों के यात्रा कार्यक्रम में वाराणसी के साथ प्रयागराज और अयोध्या भी शामिल होंगे। इसके तहत पहले तीन से चार दिन की यात्रा होगी, जबकि इसके बाद चार दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन पवित्र नगरियों में 50 शिक्षक देंगे तिरुक्कुरल का ज्ञान काशी-तमिल संगमम की थीम को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए तमिलनाडु से हिंदी के जानकार 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश आए हैं। ये शिक्षक वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में विद्यार्थियों को तिरुक्कुरल की शिक्षाओं से परिचित कराएंगे। वाराणसी में 20, प्रयागराज में 15 और अयोध्या में 15 शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इस पहल से लगभग 3,000 विद्यार्थियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय के भारतीय भाषा विभाग के डॉ. जगदीशन इसके संचालन में सहयोग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज बस की टक्कर, टीचर, मां-बेटे समेत 4 की मौत:मुरादाबाद में हादसा, खिड़कियां टूटीं, कई उछलकर नीचे गिरे
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर पति, इकलौते बेटे और भाई की मौत:ट्रैक्टर में घुसी कार, घायल पत्नी को कैंसर, दिल्ली से इलाज कराकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment