Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में अवैध ईंट-भट्‌ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:वीआईपी ब्रिक फील्ड बंद, ट्रैक्टर-मिक्सर मशीन पुलिस कस्टडी में

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में खनन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। कर्नलगंज तहसील के कटरा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बरांव गांव में बिना अनुमति चल रहे एक अवैध ईंट-भट्ठे को बंद करा दिया गया। छापेमारी के दौरान पता चला कि मेसर्स वीआईपी ब्रिक फील्ड द्वारा अवैध रूप से भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। जब खनन विभाग की टीम ने संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो भट्ठा मालिक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद, गोंडा के जिला खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए इस ईंट-भट्ठे को बंद करवा दिया। मौके से एक ट्रैक्टर और एक पैकमेल सॉइल मेड मिक्सर मशीन को भी जब्त कर कटरा बाजार पुलिस की हिरासत में दे दिया गया है। अवैध संचालन कर रहे भट्ठा मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो गोंडा खनन विभाग द्वारा उनके खिलाफ अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने बताया कि बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर ईंटों की बिक्री की जा रही थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना अनुमति और पंजीकरण के दोबारा संचालन किया जाता है, तो जिम्मेदारी तय कर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त ने ठेकेदार के धीमी काम पर थमाया नोटिस:बोले- कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और एकला बंधे का सुंदरीकरण जल्द पूरा करें
    Next Article
    भाजपा स्थापना दिवस पर घर-घर फहराए जाएंगे झंडे:कानपुर देहात में सक्रिय सदस्य सम्मेलन, 5 से 12 अप्रैल तक कार्यक्रम का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment