Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा स्थापना दिवस पर घर-घर फहराए जाएंगे झंडे:कानपुर देहात में सक्रिय सदस्य सम्मेलन, 5 से 12 अप्रैल तक कार्यक्रम का आयोजन

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भाजपा की जिला इकाई की तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई। इस बैठक में 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने बताया कि पार्टी 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में मनाएगी। इस दौरान जिले के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का झंडा फहराएंगे, सेल्फी लेंगे और उन्हें फेसबुक तथा सरल एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इस दिन मिष्ठान वितरण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 8 और 9 अप्रैल को जिले में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद, 10, 11 और 12 अप्रैल को अनुसूचित बस्तियों तथा वंचित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और लोगों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के संयोजक के रूप में महामंत्री सत्यम सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि योगराज राजपूत और निर्मला दीक्षित सह-संयोजक होंगे। इस दौरान बैठक में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और विधायक पूनम शंखवार ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान महामंत्री बबलू शुक्ला, सुमित दिवाकर, नीरज पांडे, बृजेंद्र सिंह चौहान, केपी सिंह, अंशु तिवारी, राकेश तिवारी, ऋषि सिंह, विकास मिश्रा सहित जिला मीडिया प्रभारी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में अवैध ईंट-भट्‌ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:वीआईपी ब्रिक फील्ड बंद, ट्रैक्टर-मिक्सर मशीन पुलिस कस्टडी में
    Next Article
    घाटमपुर में सड़क हादसे में बच्ची की मौत:पिता के सामने बाइक ने मासूम को मारी कुचला, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment