Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार:भीख मांगने की आड़ में करते थे चोरी, जेवरात बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में नगर कोतवाली पुलिस ने भीख मांगने की आड़ में चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस अड्डों और बाजारों में महिलाओं के बैग और पर्स से सोने-चांदी के आभूषण चुराता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनीशा, निप्ती, अन्नू देवी, प्रियंका और गोविंदा हरि ओम शामिल हैं, जो बिहार के अकोड़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके साथ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी अखिलेश को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन सभी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। इनमें एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, एक नथुनी सायरा, दो जोड़ी झाला, एक जोड़ी झुमकी, 16 जोड़ी बिछुआ, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी हाथ पलानी और तीन सफेद धातु के सिक्के शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 29 अप्रैल को गोंडा बस अड्डे पर एक ई-रिक्शा में बैठी महिला के बैग से तीन सोने की अंगूठियां चोरी हुई थीं। इसके अगले दिन, 30 अप्रैल को भी बस अड्डे पर एक अन्य महिला के बैग से मंगलसूत्र, कान का झाला, नथुनी सायरा और कुछ नकदी चोरी हो गई थी। इन घटनाओं के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार किया जा सका। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने परिवार और अन्य सदस्यों के साथ जिले भर में भीख मांगने का बहाना बनाकर घूमते थे। इसी दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका पाकर वे महिलाओं के बैग और पर्स से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। नगर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से छह को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में लाइब्रेरी साइंस के एडमिशन शुरू:एक साल का कोर्स और सरकारी नौकरी का दावा; 40-40 सीटों पर मौका
    Next Article
    मोनू जायसवाल हत्याकांड- हत्यारोपी साथी के साथ अरेस्ट:कानपुर में दोस्त ने की थी हत्या, पत्नी बोली- आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment