Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 24 घंटे से पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत:बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोग, जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में पिछले 24 घंटों से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत बनी हुई है। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप ईंधन की अनुपलब्धता के कारण बंद हो चुके हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन इक्का-दुक्का पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध है, वहां लोग बड़े-बड़े डिब्बे और बोतलें लेकर लंबी कतारों में खड़े देखे जा रहे हैं। गोंडा शहर के बहराइच रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप पर भी ऐसी ही स्थिति है, जहां घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को ईंधन नहीं मिल पा रहा है। गोंडा जिले में 213 पेट्रोल पंप है लेकिन अधिकतर पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल खत्म है मांगलिक कार्यक्रमों में जाने वाली गाड़ियों में भी डीजल और पेट्रोल नहीं डाल पा रहा है जिससे लोगों को और कठिनाइयां हो रही है। इस गंभीर समस्या पर जब जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनके सरकारी और निजी मोबाइल फोन नहीं उठाए गए। अधिकारियों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन होने के बावजूद 'स्टॉक खत्म' का बोर्ड लगाकर अपने पसंदीदा लोगों को चोरी-छिपे ईंधन देने की शिकायतें भी सामने आई हैं। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह लगातार दावा कर रहे हैं कि गोंडा में पर्याप्त पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। इस किल्लत के पीछे गोंडा-घाघरा पुल के बंद होने को एक कारण बताया जा रहा है। हालांकि, सभी वाहनों को अयोध्या के रास्ते गोंडा की ओर डायवर्ट किया गया है। वाहन सामान्य रूप से आ रहे हैं, जिससे यह तर्क सवालों के घेरे में है। गोंडा जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शिव प्रकाश त्रिपाठी को डीजल पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर के नोडल अधिकारी बनाया गया है। लेकिन उनके द्वारा सुबह से लेकर के शाम तक लोगों के फोन नहीं उठाए जाते हैं ना ही इनके द्वारा किसी भी समस्या का समाधान किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन:विकृत जिहादी मानसिकता के विरोध में पटेल प्रतिमा स्थल पर धरना
    Next Article
    घाटमपुर में SDM-तहसीलदार का छापा, 700 बोरी गेहूं जब्त:व्यापारी के घर से सरकारी बोरियों में लद रहा था अनाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment