Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन:विकृत जिहादी मानसिकता के विरोध में पटेल प्रतिमा स्थल पर धरना

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और उसकी युवा इकाई बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पटेल प्रतिमा स्थल पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 'विकृत जिहादी मानसिकता' के विरोध में किया गया । कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप और प्रांत मंत्री देवेंद्र ने किया। क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।गजेंद्र ने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक-युवतियों के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों में धर्मांतरण और 'लव जिहाद' का जाल फैलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि टीसीएस नासिक में सामने आए एक मामले ने पूरे देश को चौंका दिया है। हिंदू युवाओं को निशाना बना रहे गजेंद्र के अनुसार, इन कंपनियों में उच्च पदों पर बैठे लोग अपने समुदाय के लोगों को भर्ती कर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हिंदू युवाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को धार्मिक तौर-तरीकों को अपनाने के लिए मजबूर किया जाता है, जो बेहद गंभीर और आपत्तिजनक है। वक्ताओं ने उन सात महिला पुलिसकर्मियों की सराहना की, जिन्होंने टीसीएस में शामिल होकर इस कथित षड्यंत्र का खुलासा किया और कई युवाओं को इसका शिकार बनने से बचाया। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक महिंद्रा गोरेगांव सहित कई अन्य कंपनियों में भी इस तरह की गतिविधियों का जाल फैला हुआ है। समाज के लिए गंभीर खतरा विजय प्रताप ने कहा कि पहले 'जिम जिहाद' और 'सैलून जिहाद' जैसे मामले सामने आते थे, लेकिन अब शिक्षित वर्ग और बड़े संस्थानों में भी ऐसी संलिप्तता सामने आ रही है। उन्होंने इसे समाज के लिए एक गंभीर खतरा बताया और कहा कि यह समस्या केवल कम पढ़े-लिखे लोगों तक सीमित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि देश और दुनिया में इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के जिन राज्यों में सख्त कानून लागू हैं, वहां ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण देखने को मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छेड़खानी दोषी को 4 साल की जेल:साढ़े 5 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    गोंडा में 24 घंटे से पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत:बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोग, जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment