Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में SDM-तहसीलदार का छापा, 700 बोरी गेहूं जब्त:व्यापारी के घर से सरकारी बोरियों में लद रहा था अनाज

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के गढ़ाथा गांव में एसडीएम और तहसीलदार ने एक व्यापारी के घर पर छापा मारकर ट्रक पकड़ा है। ट्रक में कुछ बोरिया लादी जा चुकी थी, अधिकारियों को देखते ही बिचौलिए भाग निकले। ट्रक में खरीद केंद्र की सरकारी बोरियो में गेहूं सील लगा हुआ भरा मिला है। एसडीएम ने आसपास लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ट्रक को कब्जे में लेकर घाटमपुर मंडी समिति में खड़ा कराया है। प्रशासन की जांच में कुछ सफेद पोश के नाम भी सामने आए है। SDM के मुताबिक पूरे बिचौलिए के सिंडिकेट का खुलासा किया जाएगा। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के गढ़ाथा गांव में देर रात SDM अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक को सूचना मिली कि, एक व्यापारी के घर पर ट्रक में गेहूं खरीद केंद्र की सरकारी बोरियो में सील लगी हुई बोरिया लादी जा रही है। सूचना मिलते घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक गढ़ाथा गांव पहुंचे, उन्हें यहां पर लगभग सात सौ सरकारी बोरियो में गेहूं भरा मिला है। जिसे सिलाई मशीन से सिला गया था, अधिकारियों को देखते ही बोरी लादने वाले समेत बिचौलिए मौके से भाग निकले। तहसील प्रशासन ने ट्रक को कब्जे में लेकर घाटमपुर मंडी समिति में खड़ा कराया है। प्राथमिक जांच में जांच में कुछ सफेद पोश के नाम भी सामने आए है, जो गेहूं खरीद केन्द्र प्रभारियों से साठ गांठ करके किसानों से सस्ते दामों में गेहूं खरीदकर गेहूं खरीद केंद्र में डालते है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो जांच में यह बात भी सामने आई है, कि यह लोग कई वर्षों से एक ग्रुप बनाकर सस्ते दामों में अनाज को खरीदकर केंद्रों में बेचने का काम कर रहे है। फिलहाल तहसील प्रशासन अनाज को खरीदने और बेचने के पूरे नेक्सेस का खुलासा करने का दावा कर रहा है। घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया- उन्होंने एक ट्रक गढ़ाथा से पकड़ा है। जिसमें गेहूं खरीद केंद्र की सरकारी बोरियो में सील पैक गेहूं की लगभग सात सौ बोरिया मिली है, यह गेहूं कहां से लादकर कहां लेकर जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। गेहूं खरीद केंद्र में सक्रिय बिचौलियों के सिंडिकेट का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 24 घंटे से पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत:बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोग, जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे
    Next Article
    कानपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:परिवार छत पर सोता रहा, जेवर-नकदी लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment