Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा-लखनऊ हाईवे पर दो युवकों में जमकर मारपीट, VIDEO:रास्ते में गाड़ी ओवरटेक को लेकर गाली गलौज

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा-लखनऊ हाईवे पर चौपाल सागर के पास दो युवकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। वीडियो सामने आने के बाद गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र की एससीपीएम चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है जब एक पिकअप चालक और एक मोटरसाइकिल चालक के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर रास्ते में गाली-गलौज शुरू हो गई थी। गाली-गलौज बढ़ने पर दोनों युवकों ने चौपाल सागर के पास अपनी गाड़ियां रोक दीं। इसके बाद उनके बीच सड़क किनारे ही जमकर मारपीट हुई। वहां से गुजर रहे लोग विवाद सुलझाने के बजाय खड़े होकर देखते रहे। राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पिकअप चालक और मोटरसाइकिल सवार दोनों हाईवे पर सड़क किनारे एक-दूसरे से मारपीट और गाली-गलौज कर रहे हैं। गोंडा नगर कोतवाल ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट से संबंधित है। कोतवाल के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड के साथ ताजमहल देखने आए पर्यटक ने किया सुसाइड:रात को होटल के कमरे में फंदे से लटका, पुलिस कारण का कर रही पता
    Next Article
    बुलंदशहर में थ्रेशर से पीलीभीत के मजदूर की मौत:गेहूं की गहाई करते समय हादसा, हाथ फंसा, कलाई तक का हिस्सा कटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment