Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश:12 अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, अपराध पर कसेगा शिकंजा

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एक सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। यह बैठक रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ हुई है। गोष्ठी के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं, विशेषकर 60 से 90 दिनों से लंबित CCTNS प्रकरणों और महिला अपराधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को 'यक्ष ऐप', 'ई-साक्ष्य' और 'ऑपरेशन दहन' को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए है। एसपी ने एसएसआईडी (SSID) को एफआईआर से समयबद्ध तरीके से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर अपराधों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के निर्देश दिए। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। महिला पुलिस बीट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद बढ़ाने और जनसहयोग से प्रमुख चौराहों व बाजारों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए है। इसके अतिरिक्त, हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने और यात्रा समय कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। साइबर पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। समीक्षा बैठक में पुलिस द्वारा की गई हालिया सख्त कार्यवाहियों का विवरण भी साझा किया गया। 1 जनवरी 2026 से अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 32 आरोपियों के विरुद्ध 8 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। इस अवधि में 12 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। गैंगस्टर एक्ट के 4 प्रकरणों में अपराध से अर्जित 60,27,140/- रुपये की संपत्ति जब्त की गई। साथ ही, 60 आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। "ऑपरेशन दहन" के तहत एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 71.05 किलोग्राम मादक पदार्थ (जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है) को जलाकर नष्ट किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल उठाइए, जनगणना में दर्ज करिए अपने परिवार का ब्योरा:कल से शुरू होगा स्वगणना का पोर्टल, 22 मई से घर आएंगे कर्मचारी
    Next Article
    CSJMU में योग से संवर रहा करियर:BSC और MSC समेत इन कोर्सेज में एडमिशन शुरू, AI और डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment