Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में योग से संवर रहा करियर:BSC और MSC समेत इन कोर्सेज में एडमिशन शुरू, AI और डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग

    4 hours ago

    2

    0

    अगर आप योग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और फिटनेस के साथ-साथ शानदार करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए योग विषय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि योग शिक्षा न केवल शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार के बेहतरीन मौके भी दे रही है। योग के साथ सीखेंगे डिजिटल मार्केटिंग के गुर विश्वविद्यालय के योग पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. रामकिशोर ने बताया कि इस बार कोर्सेज को आधुनिक जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। कैंपस में छात्रों को योग की बारीकियां सिखाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल मार्केटिंग का अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे छात्र भविष्य में अपनी स्किल्स को बेहतर तरीके से प्रमोट कर सकेंगे। स्नातक और परास्नातक में प्रवेश का मौका कैंपस में संचालित योग पाठ्यक्रमों में अलग-अलग स्तर के कोर्स उपलब्ध हैं। स्नातक स्तर पर बीएससी योग साइंस की 40 सीटें हैं, जिसके लिए इंटरमीडिएट पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसकी सालाना फीस 27,400 रुपए निर्धारित है। वहीं, परास्नातक स्तर पर एमएससी योग साइंस और एमए योग की 20-20 सीटें हैं। एमएससी के लिए बीएससी होना अनिवार्य है। जबकि एमए योग में किसी भी विषय से स्नातक छात्र प्रवेश ले सकते हैं। इन दोनों कोर्सेज की सालाना फीस 37,400 रुपए है। इसके अलावा 19,900 रुपए की फीस के साथ पीजी डिप्लोमा इन योग एजुकेशन का विकल्प भी मौजूद है। योग ओपीडी में मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव विश्वविद्यालय के इन कोर्सेज की सबसे बड़ी खासियत यहाँ का व्यावहारिक प्रशिक्षण है। कैंपस में नियमित कक्षाओं के साथ-साथ योग ओपीडी का संचालन होता है, जहाँ विद्यार्थी योग चिकित्सा का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं। इससे छात्रों को वास्तविक मरीजों और उनकी समस्याओं को समझने में मदद मिलती है। अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में बना सकेंगे शानदार करियर योग के इन वैज्ञानिक पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद युवाओं के पास करियर के कई रास्ते खुलेंगे। छात्र योग प्रशिक्षक, योग थेरेपिस्ट, वेलनेस कोच और फिटनेस विशेषज्ञ के रूप में काम कर सकते हैं। इसके साथ ही शोध (Research) और अकादमिक क्षेत्र में भी भविष्य बनाने की असीम संभावनाएं हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी पात्रता के अनुसार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश:12 अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, अपराध पर कसेगा शिकंजा
    Next Article
    सोशल मीडिया पर अवैध हथियार बेचने वाले तस्कर गिरफ्तार:हथियार डिलीवर करने निकले थे चेकिंग के दौरान दबोचे गए, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment