Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा-114 दिन बाद युवक का कंकाल बरामद:परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका, प्रधान समेत 3 पर हत्या का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 114 दिन से लापता 35 वर्षीय राहुल उर्फ रिंकू का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नकही डालपुरवा गांव निवासी राहुल का कंकाल दो दिन पहले खरगूपुर थाना क्षेत्र के असिधा गांव के पास एक बाग में स्थित कुएं से बरामद हुआ। खरगूपुर पुलिस ने कंकाल को कुएं से बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान राहुल उर्फ रिंकू के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 24 घंटे बाद भी नहीं किया अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव राहुल के पिता जमुना प्रसाद को सौंप दिया, लेकिन 24 घंटे बाद भी परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। परिवार का आरोप है कि राहुल की हत्या की गई है और जब तक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों ने गांव के प्रधान गुरु बख्श, गोविंदा और हरिश्चंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ तहरीर दी है। 6 दिसंबर को घर से निकला, फिर नहीं लौटा परिजनों के मुताबिक, राहुल उर्फ रिंकू 6 दिसंबर 2025 को अपने भाई रमेश की दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। उसी दिन कटरा बाजार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिवार और पुलिस बीते 114 दिनों से राहुल की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अब कुएं से कंकाल मिलने के बाद मामला फिर से चर्चा में आ गया है। भाई बोला- एक दिन पहले दी गई थी धमकी मृतक के भाई रमेश ने आरोप लगाया कि राहुल के गायब होने से एक दिन पहले प्रधान गुरु बख्श, गोविंदा और हरिश्चंद्र ने उसे गाली-गलौज करते हुए परेशान करने की धमकी दी थी। रमेश ने बताया कि राहुल के लापता होने के बाद भी इन तीनों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। उसका आरोप है कि इन्हीं लोगों ने राहुल की हत्या कर शव कुएं में फेंका है। रमेश ने यह भी कहा कि मामले में न्याय के लिए वह डीजीपी कार्यालय तक गया था, जहां से 8 दिन के भीतर भाई को जिंदा या मुर्दा खोजने का आश्वासन दिया गया था। पुलिस बोली- DNA रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि कटरा बाजार थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि परिजनों ने केवल पैंट के आधार पर पहचान की है। इसलिए वैज्ञानिक पुष्टि के लिए DNA सैंपल लिया गया है। उन्होंने कहा कि DNA रिपोर्ट आने और मिलान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद कंकाल राहुल का ही है या नहीं। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। कटरा बाजार थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान की है। DNA रिपोर्ट मैच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में मां पर बाइक चढ़ाई, बेटे पर हमला:पीड़ित परिवार ने बिजली चोरी और धमकी देने का आरोप लगाया
    Next Article
    हरदोई में वाणिज्यिक एलपीजी का 50 प्रतिशत आवंटन बहाल:होटल-ढाबों समेत व्यावसायिक इकाइयों को मिलेगा लाभ, विभाग द्वारा निगरानी बढ़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment