Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बाइक सवार युवकों ने छात्राओं से की छेड़खानी:SP ने लिया संज्ञान, आरोपी हाथ जोड़कर और कान पकड़कर मांग रहे माफी

    1 hour ago

    1

    0

    स्लग -स्कूल से घर जा रही छात्रों से बाइक सवार दो युवकों ने किया छेड़खानी वीडियो वायरल एसपी ने लिया संज्ञान पुलिस ने पड़कर किया खातेदारी अब हाथ जोड़कर और कान पड़कर मांग रहे माफी मुकदमा दर्ज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्कूल से घर जा रही छात्राओं के साथ बाइक सवार दो मनचले युवकों के द्वारा छेड़खानी किया जा रहा था। जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ,छेड़खानी का वीडियो होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संज्ञान में लिया और कोतवाली पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दोनों युवकों को पकड़ लिया इसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने बाइक के नंबर और फोटो के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने ले जाकर के उनकी जमकर खातेदारी की साथ ही पुलिस ने खुद ही दोनों युवकों के ऊपर पॉस्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के द्वारा दोनों युवकों की खातेदारी किए जाने के बाद दोनों मनचली युवकों ने लंगड़ाते हुए पहले हाथ जोड़कर फिर कान पड़कर दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की माफी मांगते रहे और बोलते रहे की जिन लड़कियों के साथ हमने छेड़खानी की है वह हमारी बहनें हैं। दो युवकों के द्वारा छेड़खानी पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोमवार के सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित कुछ बच्चियों स्कूल से घर जा रही थी। जिनके साथ बाइक सवार दो युवकों के द्वारा छेड़खानी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए,मुराइन टोला चौकी इंचार्ज रितेश राय ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके द्वारा गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है बाइक को सीज करने कार्रवाई की गई है पकड़े गए दोनों युवकों को जेल भेजने कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 3 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत:गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए थे, गहरे पानी में डूबे
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से मां और मासूम बेटे की मौत:पिता और बेटी सुरक्षित बचे, पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment