Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फीस कटने के बाद भी नहीं भरे परीक्षा फॉर्म:समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी से छात्र परेशान, कई के खाते से 2-3 बार कटी फीस

    7 hours ago

    2

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख पर समर्थ पोर्टल ने छात्रों को खूब परेशान किया। पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते छात्र दिनभर विश्वविद्यालय के चक्कर काटते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी उन छात्रों को हुई, जिनके बैंक खाते से दो से तीन बार फीस कट गई, लेकिन पोर्टल पर फीस जमा नहीं दिखाई दी। ऐसे में छात्रों के सामने दोबारा फीस जमा करने का विकल्प आ रहा था। छात्रों की परेशानी को देखते हुए पूर्व महामंत्री अंकित अधाना समर्थ पोर्टल कार्यालय पहुंचे और छात्रों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव से मुलाकात कर मामला उठाया। अंकित अधाना ने बताया कि एक छात्र के खाते से दो बार 5100-5100 रुपये कट चुके हैं, इसके बावजूद पोर्टल तीसरी बार फीस जमा करने का विकल्प दिखा रहा है। छात्र के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में वह तीसरी बार 5100 रुपये कहां से लाएगा। इस तरह कई छात्र फीस कटने के बाद भी अपना परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक बैक परीक्षा के फॉर्म भरने शुरू नहीं हुए हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा को लेकर असमंजस बना हुआ है। अंकित अधाना ने मांग की कि जिन छात्रों के खाते से दो या तीन बार फीस कट चुकी है, उनकी रकम 24 घंटे के अंदर वापस कराई जाए। साथ ही पोर्टल पर फीस अपडेट कराकर उनके परीक्षा फॉर्म जमा कराए जाएं। छात्रों की परेशानी को देखते हुए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए और बैक परीक्षा के फॉर्म भी जल्द शुरू किए जाएं। इस दौरान जतिन लिसाड़ी, हरीश गुर्जर और एएन मलिक समेत कई छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में लगेगा बॉल बेवरेज का तीसरा प्लांट:कंपनी प्रेसिडेंट बोलीं- इससे उत्तर भारत के ग्राहकों तक पहुंचना होगा आसान
    Next Article
    कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में 40 करोड़ की वसूली,:विकास पर खर्च हुए सिर्फ 27 करोड़, रूमा-भौंती में जलभराव का स्थायी समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment