Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद पहुंची विधानसभा समिति:सरकारी योजनाओं की हकीकत परखेगी, अफसरों संग बैठक करेगी

    1 hour ago

    1

    0

    विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति शनिवार शाम फर्रुखाबाद पहुंची। समिति सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करने और अधिकारियों के साथ बैठक करने आई है। रविवार को समिति के सदस्य क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की प्रथम उप समिति का गठन सदर विधायक मेजर सुंदर द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया है। समिति में कमाल अख्तर, अशोक कुमार, सभा कुमार, अवनीश कुमार सिंह, बिजनेस प्रकाश गौड़, राजीव तरारा, जयप्रकाश अंचल और पीयूष रंजन निषाद सदस्य हैं। अनु सचिव अर्जुन सिंह, निजी सचिव अनिल कुमार, सहायक समीक्षा अधिकारी विनय कुमार, प्रतिवेदक अमित वर्मा, अनु सेवक सोहनलाल और आशुतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी भी समिति के साथ हैं। समिति शनिवार शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची और देर शाम आवास विकास स्थित एक होटल में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। समिति के सदस्य और अधिकारी रविवार को बिजली विभाग, नगर पालिका, पूर्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, परिवहन, समाज कल्याण, सिंचाई, सहकारिता और अल्पसंख्यक कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की हकीकत देखेंगे। सदर विधायक मेजर सुंदर द्विवेदी ने बताया कि समिति का उद्देश्य सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों के कामकाज की समीक्षा करना है। इसमें राजकीय निर्माण निगम और बिजली निगम जैसे कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता, समय पर परियोजना पूरी होने की स्थिति, बैकलॉग, बजट आवंटन में आने वाली दिक्कतें और निगमों की कार्यप्रणाली में ढिलाई जैसे बिंदुओं पर गौर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति यह सुनिश्चित करेगी कि परियोजनाएं निर्धारित समय पर शुरू हों, समय पर समाप्त हों और उनकी गुणवत्ता बनी रहे। इस कार्य के लिए समिति की दो टीमें बनाई गई हैं। बताया जिस समिति का मैं सभापति हूं उसमें 35 सदस्य हैं। यह प्रदेश की सबसे बड़ी समिति है। बताया इसमें दो समितियां हमने बनाई है एक समिति जांच के लिए पूर्वांचल भेजिए। एक समिति को मैं लेकर आया हूं आगरा और कानपुर वाले मंडल में। उन्होंने बताया कलेक्ट्रेट में रविवार यानी कि आज बैठक होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 दिन की बच्ची को बेचने की साजिश:अस्पताल की मालकिन सहित तीन लोग जेल गए, 2.60 लाख में हुआ था सौदा
    Next Article
    भाजपा पार्षद के खिलाफ पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में गिरफ्तारी के विरोध में थाने के बाहर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment