Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 दिन की बच्ची को बेचने की साजिश:अस्पताल की मालकिन सहित तीन लोग जेल गए, 2.60 लाख में हुआ था सौदा

    5 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 5 से 6 दिन की नवजात बच्ची को 2.60 लाख रुपये में बेचने की साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक निजी अस्पताल की मालकिन सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाले दंपती ने बच्चा गोद लेने की इच्छा से सोशल मीडिया पर जानकारी जुटानी शुरू की। कुछ संधिकत लोगों ने उनसे संपर्क कर बच्चा दिलाने के नाम पर मोटी रकम मांगी। इस दौरान यह सौदा 2.60 लाख में तय हुआ। दंपती ने सतर्कता बरतते हुए इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), बाल कल्याण समिति और बिसरख कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपियो ने दंपती को बच्ची दिखाने के लिए बिसरख गोलचक्कर के पास बुलाया। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे, जब एक महिला 10 दिन की बच्ची को लेकर मौके पर पहुंची, तो सादे कपड़ो में तैनात पुलिस टीमों ने उसे रंगे हाथो पकड़ लिया। हिरासत में ली गई महिला ग्रेनो वेस्ट के एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ कर एक निजी अस्पताल की मालकिन यशिका गर्ग ,सफाईकर्मी गजेंद्र व ओटी टेक्नीशियन रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार,अभी कई लोगों के नाम सामने आ रहे है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को संदेह है कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई गिरोह सक्रिय है, जो बच्चा गोद लेने के इच्छुक लोगों को निशाना बनाते हैं। अभी तक बच्ची के असली माता-पिता का पता नही चल पाया है।बताया जा रहा है उसकी मां बच्ची को अस्पताल में छोड़कर चली गई थी,उसकी भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। बरामद बच्ची को फिलहाल नोएडा के साई कृपा शेल्टर होम भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में ट्रांसफार्मर तेल चोरी के आरोपी से मुठभेड़:पुलिस ने पैर में मारी गोली, 40 लीटर तेल और हथियार बरामद
    Next Article
    फर्रुखाबाद पहुंची विधानसभा समिति:सरकारी योजनाओं की हकीकत परखेगी, अफसरों संग बैठक करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment