Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पार्षद के खिलाफ पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में गिरफ्तारी के विरोध में थाने के बाहर हंगामा

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भाजपा पार्षद वेदप्रकाश मौर्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में विजय वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। दरअसल, चौक कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 से भाजपा पार्षद वेदप्रकाश मौर्य वर्तमान में नगर निगम के उप सभापति भी हैं। पार्षद चुनाव में अब्दुल्लागंज निवासी विजय वर्मा ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वह वेदप्रकाश मौर्य से हार गए थे। चुनाव हारने के बाद से ही विजय वर्मा लगातार भाजपा पार्षद के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। शुक्रवार शाम को विजय वर्मा ने एक और पोस्ट डाली, जिस पर पार्षद वेदप्रकाश मौर्य ने आपत्ति जताई। इसके बाद विजय पार्षद के आवास पर पहुंचे और उनके साथ विवाद किया। पार्षद का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पार्षद ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने विजय वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शनिवार शाम को पुलिस ने विजय वर्मा को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कोतवाली के बाहर जमा हो गए और गिरफ्तारी का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने जब आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला, तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज मिले। इस बीच, आरोपी पक्ष की ओर से भी पार्षद के खिलाफ आरोप लगाए गए। पुलिस ने उन आरोपों की भी जांच करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे चला हंगामा शांत हुआ। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि भाजपा पार्षद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद पहुंची विधानसभा समिति:सरकारी योजनाओं की हकीकत परखेगी, अफसरों संग बैठक करेगी
    Next Article
    अपात्र लाभार्थियों को मिला पीएम किसान योजना का लाभ:सोनभद्र में मृतक भी ले रहे थे सम्मान निधि, सत्यापन अभियान में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment