Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 31 पदाधिकारियों की सूची किया जारी

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 31 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री, सहकार्यालय मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, सहमीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया, सहसोशल मीडिया, जिला आई.टी. और सहआई.टी. जैसे पद शामिल हैं। जिला उपाध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र कुमार, आनंद द्विवेदी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आलोक कुमार, आशीष सिंह, अखिलेश जायसवाल, चंदन नारायण सिंह और रामेंद्र सिंह 'राणा' को नियुक्त किया गया है। संदीप सिंह, विजय प्रताप और अयोध्या वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं, प्रदीप कुमार शुक्ला, मनोज कुमार मौर्या, श्रीमती रेखा निषाद, दिनेश चौरसिया, अरुण जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, राजेश दूबे 'निर्माण' और शिवशंकर सरोज को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गीता गुप्ता (पूजा कसौधन) को कोषाध्यक्ष और रचना अग्रवाल को जिला सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश सिंह जिला कार्यालय मंत्री और आकाश जायसवाल जिला सहकार्यालय मंत्री बने हैं। विजय सिंह रघुवंशी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि राहुल भान मिश्र और अतुल सिंह सहमीडिया प्रभारी होंगे। अरुण कुमार दूबे जिला सोशल मीडिया, प्रदीप रावत जिला सहसोशल मीडिया, संजय उपाध्याय जिला आई.टी., कुसुमलता मौर्या और राजीव सिंह जिला सहआई.टी. के पद पर रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:भाई बोला- पत्नी 10 साल से प्रताड़ित कर रही थी, बेटा बोला- मेरी मां को कड़ी सजा मिले
    Next Article
    गौरव तोमर को आईसीएआर समिति में मिली जिम्मेदारी:बागपत में भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की प्रबंध समिति में 3 साल के लिए नामित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment