Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में आंधी-बारिश से बिजली गुल, पेड़-पोल गिरे:शहर में ढाई घंटे, 300 गांवों में आपूर्ति बाधित, कार के ऊपर गिरा बिजली का पोल

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गुरुवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। इस दौरान कई पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। गुरुवार शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं, जो कुछ ही देर में आंधी में बदल गईं। सड़कों पर धूल का गुबार उड़ने लगा और कुछ ही मिनटों बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज आंधी और बारिश के कारण जिले भर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। फतेहगढ़ में करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 300 गांवों में बिजली गुल हो गई। कायमगंज क्षेत्र में भी आंधी और बारिश का व्यापक असर देखा गया। करीब आधे घंटे तक चली आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हो गईं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचरा रोड पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। पितौरा क्रॉसिंग के पास सड़क पर पेड़ गिरने से कायमपुर निवासी 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रामपाल बाल-बाल बचे, हालांकि उनका ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने से चौपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया, जिसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। लुधैया पावर स्टेशन के पास भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे रास्ता बाधित रहा। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नगर सहित लगभग 120 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कनासी गांव में शिवम की कार पर बिजली का खंभा गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। गांव में अलग-अलग स्थानों पर 4-5 बिजली के खंभे भी टूट गए। आंधी के दौरान कई इलाकों में बिजली लाइनों में फाल्ट आने से देर रात तक अंधेरा छाया रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में तमंचा हटाने की बात पर मारी गोली:आतिफ हत्याकांड का खुलासा, 25 हजार का इनामी रवि उर्फ रामसच्चे गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 1 मई - आपके काम की खबर:IGP में श्रमवीर गौरव समारोह, झूलेलाल वाटिका और मनकामेश्वर घाट पर दीपोत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment