Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में तमंचा हटाने की बात पर मारी गोली:आतिफ हत्याकांड का खुलासा, 25 हजार का इनामी रवि उर्फ रामसच्चे गिरफ्तार

    9 hours ago

    2

    0

    बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल को हुई आतिफ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी रवि उर्फ रामसच्चे को गिरफ्तार किया गया है। करीब दो हफ्ते तक चली जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस असल आरोपी तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन आतिफ अपने परिचित शिवम के पास पहुंचा था, जहां से दोनों रवि के पास गए। तीनों बुधवाई रोड स्थित प्रभात की दुकान पर खड़े थे, तभी अंशुल भी वहां आ गया। इसी दौरान आतिफ की नजर रवि के पास रखे तमंचे पर पड़ी। आतिफ ने हथियार रखने पर आपत्ति जताई और उसे हटाने की कोशिश की। इसी बात पर गुस्साए रवि ने तमंचा निकालकर आतिफ के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही आतिफ मौके पर गिर पड़ा और अफरा-तफरी मच गई। घायल को खुद अस्पताल ले गया गोली मारने के बाद आरोपी रवि घायल आतिफ को उसी की बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसने अपना नाम-पता गलत दर्ज कराया और मोबाइल नंबर आतिफ का लिखवा दिया, जिससे शुरुआती जांच में पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की गई। वीडियो बनाकर जांच भटकाने की साजिश जब हालत गंभीर होने पर आतिफ को बरेली रेफर किया जा रहा था, तब आरोपी ने रास्ते में एक वीडियो बनवाया। इसमें उसने पुरानी रंजिश का हवाला देकर कुछ अन्य लोगों के नाम बुलवाए, ताकि शक उन पर जाए और जांच की दिशा बदल जाए। CCTV और गवाहों ने खोली साजिश की परतें पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों से साफ हो गया कि गोली रवि उर्फ रामसच्चे ने ही चलाई थी और बाद में उसने कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पहले से आपराधिक इतिहास, कई मुकदमे दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रवि उर्फ रामसच्चे पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में प्रबुद्ध जन गोष्ठी सम्पन्न:भारत को पुनः ‘विश्व गुरु’ बनाने पर हुआ मंथन
    Next Article
    फर्रुखाबाद में आंधी-बारिश से बिजली गुल, पेड़-पोल गिरे:शहर में ढाई घंटे, 300 गांवों में आपूर्ति बाधित, कार के ऊपर गिरा बिजली का पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment