Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 1000 लोगों ने किया योग:मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत कमिश्नर, सांसद, विधायक हुए शामिल, कहा- योग को जीवनशैली में शामिल करें

    16 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम (फतेहगढ़ स्टेडियम) में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, कानपुर मंडल के आयुक्त विजयेंद्र पांडियन, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों सहित करीब 1000 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अतिथियों का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत और नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भगवान धन्वंतरि एवं महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण किया। सुबह 5 बजे से ही स्टेडियम में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 5:30 बजे कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मास्टर ट्रेनर एवं योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी योगाभ्यास में शामिल हुए। कमिश्नर बोले- योग हजारों साल पुरानी विरासत, इसे दिनचर्या में शामिल करें कानपुर मंडल के आयुक्त विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 21 जून वर्ष के सबसे लंबे दिनों में से एक होता है, इसलिए सोच-समझकर इसी दिन को योग दिवस के लिए चुना गया। इस वर्ष की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बुजुर्ग आबादी बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है। इसका समाधान हमारे पास हजारों साल पहले से मौजूद है। महर्षि पतंजलि ने ऐसे सरल योगाभ्यास बताए हैं, जिन्हें बच्चे से लेकर 90 वर्ष तक का व्यक्ति आसानी से कर सकता है। कमिश्नर ने कहा कि आज लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दवाओं पर निर्भर हो गए हैं, जबकि योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और प्राणायाम के माध्यम से अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग का लाभ तभी मिलेगा जब इसे जीवन का हिस्सा बनाया जाए। रोजाना 30 से 40 मिनट का अभ्यास भी शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति की उम्र चाहे 50 या 60 वर्ष हो, उसकी कार्यक्षमता और ऊर्जा युवाओं जैसी बनी रहनी चाहिए। इसके लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है। सांसद बोले- योग भारत की पहचान बन चुका सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भारत हजारों वर्षों से योग की परंपरा का पालन करता आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि आज योग भारत की पहचान बन चुका है। दुनिया भर के लोग योग कर रहे हैं और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी दवा देने के साथ योग करने की सलाह देते हैं। फेफड़ों की समस्या हो तो कपालभाति, पैरों की समस्या हो तो विशेष योगासन करने की सलाह दी जाती है। यदि लोग नियमित योग करना शुरू कर दें तो दवाओं की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला बोलीं- योग को जीवन का हिस्सा बनाएं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवनशैली है। लोगों को 365 दिन योग कर इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और योग परंपरा को आज दुनिया के 177 से अधिक देशों ने स्वीकार किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसका प्रमाण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तनाव और अवसाद से दूर रहने के लिए योग को अपनाएं, ताकि तन और मन दोनों स्वस्थ रह सकें। राज्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में भी योग ने लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। योग के माध्यम से लोग बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और उनके साथ योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक डॉ. सुरभि गंगवार, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार गोंड, एडीएम अरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अजीत पांडे, प्रभात अवस्थी, डीएस राठौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम:खाद्य मंत्री सतीश शर्मा सहित कई लोगों ने किया योगाभ्यास, 9 तस्वीरें देखिए...
    Next Article
    आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान:निरोग रहने के लिए सभी लोग करें योग, डीएम बोले ग्राम सभा स्तर से लेकर ब्लॉक पर किया गया योगाभ्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment