Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान:निरोग रहने के लिए सभी लोग करें योग, डीएम बोले ग्राम सभा स्तर से लेकर ब्लॉक पर किया गया योगाभ्यास

    19 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आजमगढ़ के चंद्रमा ऋषि आश्रम पर योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान शामिल रहे। जिले के डीएम रविंद्र कुमार और सीडीओ परीक्षित खटाना योग दिवस की तैयारी को लेकर लंबे समय से तैयारी में जुटे थे इसी क्रम में चंद्रमा ऋषि आश्रम में 1000 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने के बारे में प्रेरणा ली। प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि 12 वर्ष पहले जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के बारे में देशवासियों को जागरूक किया था और संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच के माध्यम से जब भारत की तरफ से पूरी दुनिया को योग में शामिल होने की अपील की थी। मुझे खुशी है कि आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री कर रहे हैं पश्चिम बंगाल में योग तो मुख्यमंत्री कर रहे झांसी में योग सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान का कहना है कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में योग करके देश को निरोग रहने का संदेश दे रहे हैं। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में योग करके प्रदेश की जनता को निरोग रहने का संदेश दे रहे हैं। मंत्री दारा सिंह चौहान ने योग करने वाले सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से योग का प्रशिक्षण देने वाले लोग भी सभी लोगों से निरोग रहने के लिए योग करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में इसमें सभी को बढ़ चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। डीएम बोले ग्राम स्तर से लेकर ब्लॉक पर हुआ योग आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहां की गांव स्तर से लेकर ब्लॉक जिले के विभिन्न थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया जा रहा है। चंद्रमा ऋषि आश्रम के चयन के सवाल पर डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि विगत वर्ष भी तमसा और सिलनी नदी के बीच चंद्रमा ऋषि आश्रम को योगाभ्यास के लिए इसलिए चयन किया गया था। कि यहां पर बड़ी संख्या में ऋषि मुनियों ने तपस्या की है। इस अवसर पर डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार, सीडीओ परीक्षित खटाना, जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी के साथ सामाजिक संगठनों के लोग भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 1000 लोगों ने किया योग:मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत कमिश्नर, सांसद, विधायक हुए शामिल, कहा- योग को जीवनशैली में शामिल करें
    Next Article
    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- मुख्तार अब्बास नकवी:बोले- अनियमितताओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment