Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया

    1 day ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला टीला में सोमवार सुबह 23 वर्षीय विवाहिता नेहा उर्फ भोलो का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मृतका नेहा की शादी लगभग छह-सात माह पहले दिसंबर 2023 में मोहल्ला टीला निवासी समीर पुत्र इसरार हुसैन से हुई थी। समीर चूड़ी उद्योग से जुड़ा हुआ है। नेहा का मायका आगरा जिले के कस्बा बाह स्थित जुलाहपुरी में है। मृतका के भांजे अनवर ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे नेहा ने फोन कर ससुराल में मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। परिजन सोमवार सुबह उसकी ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें नेहा की मौत की सूचना मिल गई। मृतका की मां श्रीमती मुन्नी ने थाना दक्षिण में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति समीर, ससुर इसरार हुसैन, सास शाहीन उर्फ गुड्डो और देवर सुहैल दहेज की मांग को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चारों ने मिलकर नेहा की फांसी लगाकर हत्या कर दी। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। थाना दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में दो अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई:DM ने अब तक 20 अपराधियों पर कार्रवाई की, 4 के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए
    Next Article
    भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच की मांग:ब्राह्मण एकता परिषद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गौशाला का उठाया मुद्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment