Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में नवरात्र के आठवां दिन महागौरी पूजन:माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रात से सुबह तक भक्तों की कतारें

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में चैत्र नवरात्र महोत्सव के आठवें दिन गुरुवार को देवी महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। जनपद के मंदिरों में सुबह तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर रात तक दर्शनों के लिए कतारों में लगी रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर जगह भक्ति का माहौल बना रहा। कोटला रोड स्थित कैलादेवी मंदिर में मंगला दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही कतारबद्ध हो गए। मंदिर के पट खुलते ही 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम में भी दिनभर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने गुफा मार्ग से माता के दर्शन किए, जिससे पूरा परिसर आस्था और भक्ति से भर गया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ पहुंची भीड़ श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए मंदिरों में पहुंचे और माता रानी को नेजा चढ़ाया। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन और जयकारों का सिलसिला लगातार चलता रहा। कई स्थानों पर भक्तों द्वारा झांकियां और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया। अन्य प्रमुख मंदिरों में भी उमड़ी भीड़ शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे हिम्मतपुर स्थित माता मंदिर, कोटला रोड का पथवारी माता मंदिर, जलेसर रोड का काली देवी मंदिर, नगर कोट वाली माता मंदिर और बेहड़ वाली माता मंदिर पर भी भारी भीड़ देखी गई। नवरात्र के दौरान सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में DPO ने रद्द किया दो दिवसीय रामनवमी अवकाश:बाल विकास परियोजना कार्यालयों में आज-कल काम जारी,11 बजे पहुंचने का निर्देश
    Next Article
    युवक की फंदे से लटककर मौत:बस्ती में बहन की शादी की खुशियां मातम में बदली, हरियाणा में लगाई फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment