Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में चैत्र नवरात्र अष्टमी पर महागौरी के दर्शन:मां का लाल, पीली, हरी चुनरी और तुलसी से श्रृंगार

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां शीतला चौकियां धाम में श्रद्धालुओं ने महागौरी स्वरूप के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर मां का विशेष श्रृंगार लाल, पीली और हरी चुनरी के साथ चमेली, सफेद कमल, अड़हुल और तुलसी की माला से किया गया। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि देवी भागवत पुराण के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके कारण उन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि मां महागौरी का प्रिय पुष्प रात रानी है और उनका राहु ग्रह पर आधिपत्य है। महंत पंडा के अनुसार, राहु दोष से मुक्ति के लिए मां महागौरी की पूजा की जाती है। उनकी आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं, ऐसी मान्यता है। इसी क्रम में, शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन के निकट स्थित मां आदि शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर मां के जयकारों और घंटों की ध्वनि से गूंज उठा। उधर, अष्टमी के दिन मां शारदा शक्ति पीठ मैहर माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने मंगला आरती में शामिल होकर मां के दर्शन-पूजन किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉडी शेमिंग झेलने वालीं IPS बोलीं- कमेंटबाजों को ठीक करूंगी:जिन्होंने भद्दे कमेंट किए, उनके प्रोफाइल में फोटो तक नहीं लगी थी
    Next Article
    गाजीपुर कलेक्टर घाट पर सफाई शुरू:नगरपालिका ने शुरू किया अभियान, ईओ बोले- कचरे को रोकने के लिए अलग व्यवस्था करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment