Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर कलेक्टर घाट पर सफाई शुरू:नगरपालिका ने शुरू किया अभियान, ईओ बोले- कचरे को रोकने के लिए अलग व्यवस्था करेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर के कलेक्टर घाट पर फैली गंदगी को लेकर दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका हरकत में आ गई है। घाट और गंगा में पड़ी गंदगी की साफ-सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर के नालों से सीधे गंगा में जा रहे कचरे को रोकने के लिए अब नालों में जाल भी लगाए गए हैं। हालांकि, घाटों की नियमित साफ-सफाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि इनकी जिम्मेदारी नगर पालिका की है और सफाईकर्मी भी तैनात हैं। इसी क्रम में, नगर पालिका की जेई पूजा ने मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से बात कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। 5 तस्वीरें देखिए… इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि सफाई की व्यवस्था पहले से मौजूद है, लेकिन भीड़ बढ़ने पर स्थिति बिगड़ जाती है। उन्होंने जानकारी दी कि अब घाटों की सफाई के लिए अलग से कर्मचारी तैनात करने की योजना बनाई जा रही है। इस पर शनिवार को होने वाली बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी राय ने यह भी बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा फूल, नारियल और अन्य सामग्री गंगा में फेंकने से रोकने के लिए घाटों पर स्थायी रूप से 'अर्पण कलश' की व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में चैत्र नवरात्र अष्टमी पर महागौरी के दर्शन:मां का लाल, पीली, हरी चुनरी और तुलसी से श्रृंगार
    Next Article
    30 घंटे बाद नाले से निकाली गई युवक की लाश:पानी के तेज बहाव के कारण ऑपरेशन में आई दिक्कत,हरदोई से बरेली आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment