Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की फंदे से लटककर मौत:बस्ती में बहन की शादी की खुशियां मातम में बदली, हरियाणा में लगाई फांसी

    3 hours ago

    2

    0

    बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के परसाव गांव निवासी 28 वर्षीय जयराम यादव की हरियाणा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर मौत हो गई। मंगलवार सुबह जैसे ही यह घटना परिवार और गांव में सामने आई, शोक का माहौल फैल गया। जयराम अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और पिछले तीन वर्षों से हरियाणा में एक कंपनी में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके पिता की पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और मां इंद्रवासिनी देवी (55) बीमार रहती हैं। पड़ोसी ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना जानकारी के अनुसार, जयराम यादव ने सोमवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी रामजीत ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने कमरे की खिड़की से झांककर देखा, जहां जयराम फंदे से लटके मिले। तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिवार में मातम, शादी की खुशियां रोषित जयराम की चार बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी पहले ही हो चुकी है। तीसरी बहन संगीता की शादी आगामी 19-20 जून को तय थी। सबसे छोटी बहन रोशनी (18) इंटरमीडिएट की छात्रा है। जयराम की मौत से परिवार का दुख और बढ़ गया और शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में नवरात्र के आठवां दिन महागौरी पूजन:माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रात से सुबह तक भक्तों की कतारें
    Next Article
    आजमगढ़ में पिता-पुत्र को 10 साल की सजा:2024 में डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद हत्या हुई थी, 10 लोगों ने दी गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment