Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी बिलों की आड़ में दूसरे राज्य भेजते थे शराब:बिजनौर में गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

    4 hours ago

    3

    0

    बिजनौर में कोतवाली देहात पुलिस ने चंडीगढ़ से फर्जी बिलों के सहारे दूसरे राज्यों में अवैध अंग्रेजी शराब भेजने वाले गिरोह के आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार किया है। वह करीब आठ साल से चंडीगढ़ में शराब के ठेके पर सेल्समैन था। पूछताछ में उसने गिरोह के काम करने का तरीका बताया। गिरोह के सदस्य शराब की पेटियों से ट्रैकिंग आईडी, स्टीकर और बारकोड हटाकर उन्हें गोदाम में रखते थे। हरियाणा को गिरफ्तार किया फिर वालपुट्टी और नमक के फर्जी बिल बनाकर ट्रकों से शराब भेजते थे। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद आजीब निवासी नूंह मेवात, हरियाणा को गिरफ्तार किया था। उसके ट्रक से इम्पीरियल ब्लू और रॉयल स्टैग की कुल 650 पेटी अंग्रेजी शराब मिली थी। पुलिस ने बीएनएस और आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। जांच के दौरान चंडीगढ़ निवासी नीरज यादव समेत पांच अन्य लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने गुरुवार, 19 नवंबर को नीरज को गिरफ्तार किया। नीरज ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने चार साथियों कुलबीर सिंह, निशांत, संधु और समीर उर्फ राहुल के साथ चंडीगढ़ के दरिया फेज-1 में किराये पर गोदाम लिया था। कुलबीर और निशांत ACL WINE GROUP के पार्टनर हैं। शराब गोदाम में मंगवाई जाती चंडीगढ़ में उनके शराब के ठेके भी हैं। आरोपियों की मिलीभगत से शराब गोदाम में मंगवाई जाती थी। वहां उसकी पहचान मिटाने के बाद दूसरे राज्यों में भेजा जाता था। गिरोह पुराने ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर लगाकर शराब की सप्लाई करता था। पकड़े गए ट्रक में 1500 कट्टे वालपुट्टी का फर्जी बिल बनाया गया था। शराब हापुड़ भेजी जा रही थी। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच चालक मोहम्मद आजीब को इसके लिए 30 हजार रुपये मिलने थे। रास्ते में पकड़े जाने पर चालक और उसके परिवार का खर्च भी गिरोह उठाता था। पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में ननिहाल में सोते समय युवक की हत्या:रोशनपुर टेकारी में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान; कोर्ट में तारीख पर गया था
    Next Article
    अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु कर रहे पंचकोसी परिक्रमा:शाम तक 25 से 30 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान, सुरक्षा में 1000 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment