Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EVM का बटन दबाकर खुद समझ सकेंगे मतदान की प्रक्रिया:अलीगढ़ में कलेक्ट्रेट समेत पांचों तहसीलों में बने 6 डेमोंस्ट्रेशन सेंटर

    1 day ago

    5

    0

    अलीगढ़ में अब ईवीएम से वोट डालने और वीवीपैट में पर्ची देखने की प्रक्रिया समझने के लिए चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मतदाता खुद मशीन का बटन दबाकर देख सकेंगे कि वोट कैसे दर्ज होता है और वीवीपैट में उसकी पर्ची किस तरह दिखाई देती है। इसके लिए जिले में कलेक्ट्रेट समेत सभी पांचों तहसीलों में कुल छह ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन केंद्रों की शुरुआत की। कलेक्ट्रेट और तहसीलों में बनाए गए केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में एक और पांचों तहसीलों में एक-एक डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किया गया है। तहसीलों में संबंधित एसडीएम की देखरेख में इनका संचालन होगा। खुद बटन दबाकर समझ सकेंगे पूरी प्रक्रिया इन केंद्रों पर नागरिकों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया जाएगा। लोग खुद मशीन पर बटन दबाकर देख सकेंगे कि उनका वोट कैसे दर्ज होता है और वीवीपैट में पर्ची किस तरह दिखाई देती है। प्रशिक्षित कर्मचारी मशीनों के संचालन से लेकर मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देंगे। ईवीएम को लेकर लोगों के मन में मौजूद सवालों और भ्रांतियों का भी मौके पर समाधान किया जाएगा। मतदाताओं का भरोसा बढ़ाना मकसद जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता का विश्वास सबसे जरूरी है। निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण की सही और प्रमाणिक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। इन केंद्रों को इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि नागरिक मशीनों की कार्यप्रणाली को खुद देखकर समझ सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने नजदीकी कलेक्ट्रेट या तहसील परिसर में पहुंचकर ईवीएम-वीवीपैट का डेमो देखें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा से कांग्रेस करेगी मिशन-2027 का शंखनाद:21 नवंबर को मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद आएंगे
    Next Article
    शाहिदा की मौत से 150 घरों में छाया संकट:खुद परिवार पालती थीं, गांव की महिलाओं को रोजगार देती थीं; अब सबके सामने रोजी-रोटी का संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment