Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में महिला से छिनैती करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नकदी, जेवरात और अवैध तमंचा बदमाश, पुलिस ने भेजा जेल

    11 hours ago

    1

    0

    एटा के कोतवाली देहात थाना पुलिस ने पांच दिन पहले हुई छिनैती की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छीनी गई नकदी, जेवरात, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमोद उर्फ अंकित पुत्र हरवीर निवासी नगला मदीया, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना 1 मई को हुई थी। राजन उर्फ संकेत पुत्र अमर सिंह निवासी सराबल, थाना सिडपुरा अपनी बहन को बाइक से उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। तभी एक अज्ञात पल्सर मोटरसाइकिल सवार ने झपट्टा मारकर उसकी बहन का पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पर्स में एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी और कुछ नकदी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरू की। एटा के एसएसपी डॉ. इलमारन जी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए और टीमें गठित कीं। कोतवाली देहात थाना पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आमोद उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 4500 रुपये नकद और एक जोड़ी पायल बरामद हुई है। क्षेत्राधिकारी सकीट कृतिका सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शातिर गैंगस्टर आमोद उर्फ अंकित के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी:फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर युवकों को बनाया शिकार
    Next Article
    कन्नौज में SI की चिता को भाई ने दी मुखाग्नि:शव देखकर मां और पत्नी बेसुध, दबिश से लौटते समय हरियाणा में हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment