Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट में पीड़िता बोली- मेरी सहेली ने विश्वास तोड़ दिया...:बरगलाने के लिए 15 हजार की शॉपिंग कराई, कहता था-शादी में एक लाख खर्च किए

    1 hour ago

    2

    0

    मेरी बचपन की सहेली रिया पांडेय ने विश्वास तोड़ दिया… उसने अपने पति सुमित के साथ मिलकर खाटू श्याम मंदिर दर्शन के बहाने अपने साथ ले गए… फिर मुझे एक अनजाने युवक को बेच दिया… मैने रिया से कहा कि ये कौन है, तो वो बोली कि– ये तुम्हारा बहुत ख्याल रखेगा… तुम्हे हर जरूरत को पूरा करेगा। मैं जब तक कुछ समझ पाती तब तक वो (सुरेश प्रजापति) मेरा हाथ पकड़ कर घसीट कर ले जाने लगा। फिर वो मुझे सीधे कार में बैठा कर कोर्ट ले गया, जहां उसके कई लोग पहले से मौजूद थे। कोर्ट के बाहर लोगों ने मुझे पिस्टल दिखा कर धमकाया कि–अगर कुछ बोला, तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार में कोई जिंदा नहीं बचेगा। जिसके बाद मैं बुरी तरह डर गई थी… इसके बाद उन्होंने काजल नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और फिर डरा-धमकाकर कोर्ट मैरिज करवा दी थी। इस करतूत में अभिनव बाजपेई भी शामिल है। गनीमत रही कि मां की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने इस जाल से बचा लिया, नहीं तो शायद की मैं अपनी मां का चेहरा कभी देख पाती… कोर्ट मैरिज करने के बाद उसने मुझे शॉपिंग भी कराई। 15 हजार के कपड़े खरीदे, बोला था कि शादी में एक लाख खर्च हो गए… तुम मेरे साथ रहना। कुछ इस तरह तीन लाख में बेची गई युवती ने कोर्ट में अपना दर्द बयां कर बयान दर्ज कराए। पूरे मामले में पीड़िता ने कोर्ट के सामने भी वहीं दास्तां बयां की, जो पुलिस से आपबीती बताई थी। फिलहाल, बयान के बाद पुलिस अब आरोपी दंपति व अभिनव की गिरफ्तारी में लग गई है। अब जानिए पूरा प्रकरण… बर्रा निवासी महिला ने हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के सागरपुरी में रहने वाली बेटी के बचपन की सहेली रिया पांडेय और पति सुमित पांडेय समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया था। आरोप है कि रिया ने दगाबाजी कर अपने पति सुमित के साथ साजिश कर 21 अप्रैल को बेटी को खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के बहाने ले गए। इस दौरान पैसों की लालच में उन्होंने शादी कराने के नाम पर उसे तीन लाख रुपये में एक युवक को बेच दिया है। बेटी से संपर्क न होने पर व अनहोनी की आशंका को देख महिला की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो वह राजस्थान की मिली। इसके बाद पुलिस ने चार मई को राजस्थान के सीकर के आसन गांव से युवती को सकुशल बरामद कर लिया था। इतना ही नहीं उसे खरीदकर शादी करने वाले आरोपी सुरेश प्रजापति को गिरफ्तार पुलिस जेल भेज चुकी है। मामले में बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए है। बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल, बयान को देख मुख्य आरोपी रिया पांडेय, उसका पति सुमित और अभिनव बाजपेई की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से बढ़ेगा पारा, धूप निकलेगी, लू भी चलेगी:कानपुर में 24 घंटे में अधिकतम पारा 4.2 डिग्री बढ़ा, अब गर्मी करेगी परेशान
    Next Article
    आज से शुरू हो रही पहली डिजिटल जनगणना:वाराणसी के नगर आयुक्त ने की ‘स्व-गणना’ की अपील, देना होगा 33 सवालों का जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment