Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कमजोर:अब अगले 1 सप्ताह में 40 डिग्री के पार जायेगा तापमान, बांदा रहा सबसे गर्म शहर

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में अब पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से कमजोर हो गया है। जिसकी वजह से आप प्रदेश में गर्मी की वापसी होगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सिद्धार्थनगर सहित तराई इलाकों में ही सिर्फ बूंदाबांदी हुई लेकिन आने वाले 24 घंटे में पूरी तरह से प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है हालांकि हवा में नमी मौजूद रहेगी। बृहस्पतिवार के लिए कहीं भी आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अब 1 सप्ताह में 8-10 डिग्री बढ़ेगा तापमान बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वही,16 डिग्री के साथ बिजनौर में सबसे ठंडी रात रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तराई और दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभावित है। शुक्रवार से बारिश थमने के बाद अगले सात दिनों में तापमान में 8 से 10 डिग्री तक की बढ़त आएगी। मौसम की तस्वीरें- बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले 5 दिनों से जारी बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। अधिकारी फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपें, ताकि मुआवजा दिया जा सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योगी ने प्रदेश में आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के तत्काल और समुचित इलाज दिलाने को कहा है। सभी प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने को कहा है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होंगे निशांत कुमार? बिहार में कैबिनेट विस्तार की मेगा तैयारी
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल- सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, रिजल्ट के बाद 6वां मर्डर; तमिलनाडु CM पर संशय; आतंकी साजिश रच रहे 2 संदिग्ध यूपी से गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment