Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रेप के दोषी को 10 साल की सजा:कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया, अर्थदंड न देने पर ज्यादा सजा भुगतनी होगी

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में दुष्कर्म के दोषी को न्यायालय ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या प्रथम ने आरोपी संजय को यह सजा सुनाई, साथ ही उस पर अर्थदंड भी लगाया। यह मामला 13 जून 2022 की रात का है, जब आरोपी संजय पुत्र राकेश निवासी नगला नाहर, थाना एका, जनपद फिरोजाबाद ने पन्नालाल की करीब 18 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत की थी। पन्नालाल ने 20 जून 2022 को थाना हसायन में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त संजय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 354, 506 और 376डी के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सूचना के 4 माह 29 दिनों के भीतर विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त संजय को दोषी करार दिया। उसे 10 साल की कैद के साथ अर्थदंड भी भरना होगा। अर्थदंड न देने की स्थिति में उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी गोविंद वशिष्ठ ने पैरवी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर आधी रात हंगामा, पहुंची पुलिस:सपाइयों का गेट पर प्रदर्शन, अंदर से BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
    Next Article
    नोएडा में लास्ट माइल कनेक्टिविटी की तर्ज पर चले बस:अधिकांश लोगों की पहुंच तक हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट, चार रूटों का दोबारा सर्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment