Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी:फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर युवकों को बनाया शिकार

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिसके बाद मंगलवार को चकेरी थाने में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि फर्जी जॉइनिंग लेटर और फ्लाइट टिकट दिखाकर युवक से करीब 11 लाख रुपये ठगे गए। मंगला विहार प्रथम निवासी सूरज कुशवाहा ने बताया कि सितंबर 2023 में उनकी मुलाकात बलविंदर सिंह उर्फ सोनू के माध्यम से प्रभात कुमार गौड़ से हुई। प्रभात ने खुद को विदेश में नौकरी लगवाने वाला एजेंट बताया और लखनऊ स्थित अपने कार्यालय का पता दिया। उसने माल्टा देश में ड्राइवर की नौकरी का झांसा दिया, जिसमें प्रतिमाह 3 लाख रुपये वेतन का दावा किया गया था। आरोप है कि प्रभात ने प्रक्रिया के नाम पर पहले रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंटेशन और पासपोर्ट-पुलिस क्लियरेंस के लिए 10-10 हजार रुपये लिए। बाद में अलग-अलग किश्तों में लाखों रुपये जमा कराए गए। पीड़ित ने अपनी कार पर 7.5 लाख रुपये का लोन लेकर भी यह रकम जुटाई और नकद व ऑनलाइन माध्यम से आरोपियों को पैसे दिए। इसके बाद फर्जी जॉइनिंग अप्रूवल और फ्लाइट टिकट दिखाकर 2 लाख रुपये और वसूले गए। महीनों बाद भी जब नौकरी नहीं मिली और पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि गोविंद और उसकी पत्नी ने उसे घर बुलाकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, झूठे छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। शिकायत के अनुसार, प्रभात कुमार गौड़, गोविंद, रोहित और उनके अन्य साथियों ने मिलकर पीड़ित सूरज कुशवाहा और उसके एक मित्र से कुल लगभग 11 लाख रुपये की ठगी की। इस राशि में से अब तक केवल 2 लाख रुपये ही वापस किए गए हैं। चौकी थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर स्लेवरी ट्रैफिकिंग में CBI का खुलासा:भारतीयों को “साइबर गुलामी” में धकेलने वाला नेटवर्क बेनकाब; चार राज्यों में 9 जगह छापेमारी, लखनऊ से एक गिरफ्तार
    Next Article
    एटा में महिला से छिनैती करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नकदी, जेवरात और अवैध तमंचा बदमाश, पुलिस ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment