Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में SI की चिता को भाई ने दी मुखाग्नि:शव देखकर मां और पत्नी बेसुध, दबिश से लौटते समय हरियाणा में हादसा

    12 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के नूंह में एक्सीडेंट में मौत का शिकार हुए एसआई मोहित यादव का पार्थिव शरीर बुधवार उनके पैतृक गांव आदमपुर लाया गया। यहां शव देखकर मां और पत्नी बेसुध हो गई। एसआई मोहित की चिता गांव का बाहर उनके खेत मे लगाई गई, जहां उनके भाई रोहित ने मुखाग्नि दी। एसआई मोहित यादव सौरिख थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले थे और उनकी तैनाती उरई जिले में थी। जहां से वह पुलिस टीम के साथ हरियाणा में दबिश देने गए थे। वापसी के समय हरियाणा के नूंह में कार सवार सभी 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन हरियाणा रवाना हो गए। बुधवार को मोहित का शव लेकर पुलिस टीम गांव पहुंची। यहां शव देखते ही मोहित की मां और पत्नी बेसुध हो गई। उनके छोटे-छोटे दो बेटे भीड़ और पिता का शव देखकर सहम गए। दोपहर बाद मोहित यादव की अंतिम यात्रा निकाली गई और गांव के बाहर खेत में चिता लगाई गई। जहां मोहित के छोटे भाई रोहित ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों के रोने और बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। एसआई मोहित यादव के अंतिम दर्शन को गांव में भीड़ उमड़ पड़ी। देखें तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में महिला से छिनैती करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नकदी, जेवरात और अवैध तमंचा बदमाश, पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article
    हाईवे के सर्विस-लेन पर कीचड़ में फंसी मजिस्ट्रेट की गाड़ी:कुशीनगर में 3 महीने से अधूरा मरम्मत कार्य, लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment