Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में घरेलू कलह में विवाहिता ने खाया जहर, मौत:मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    एटा में घरेलू कलह के चलते विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को हालत बिगड़ने पर एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला रिजोर थाना क्षेत्र के नगला बीके गांव का है। जहर खाने से बिगड़ी हालत मृतका की पहचान रीता पत्नी यशपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता उमेश का कहना है कि तीन साल पहले बेटी की शादी धूमधाम से की थी। सास, ननद और ससुर आए दिन प्रताड़ित करते थे। ताने और मानसिक दबाव से बेटी परेशान थी। उन्होंने आशंका जताई कि या तो रीता ने खुद जहर खाया या फिर ससुराल पक्ष ने उसे कुछ खिला दिया। दो मासूम बच्चों की मां थी रीता रीता अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। 2 साल की बेटी मिस्टी, 4 महीने का दुधमुंहा बेटा, मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अस्पताल से मिली। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलासपुर में झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, स्वास्थ्य विभाग जांच करेगा
    Next Article
    सहेली को बुर्का पहनाने वाली छात्रा को हाईकोर्ट से जमानत:मुरादाबाद के मामले में कोर्ट ने कहा- कोई ठोस सबूत नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment