Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमआईटी कॉलेज में एआईसीटीई आइडिया लैब का शुभारंभ:छात्रों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हाईटेक 2026 भी लॉन्च

    15 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के एमआईटी कॉलेज में शनिवार को अत्याधुनिक एआईसीटीई आइडिया लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल हुए। लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. सचिन माहेश्वरी, चेयरमैन वाई.पी. गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेट्री अनिल अग्रवाल, ट्रेजरार नीरज अग्रवाल और निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने लैब का निरीक्षण किया। वहां स्थापित आधुनिक मशीनों की जानकारी ली। इस लैब में 3डी प्रिंटिंग, सीएनसी राउटर, लेजर कटिंग और पीसी मिलिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने बताया कि एआईसीटीई की मदद से संस्थान को 90 लाख रुपये का आइडिया लैब प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है। यह लैब छात्रों को अपने नवाचारों को प्रोटोटाइप और प्रोडक्ट में बदलने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही स्थानीय उद्योगों और स्कूली छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि प्रो. सचिन माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में टीमवर्क बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को एक टूल के रूप में इस्तेमाल करने पर जोर दिया, लेकिन यह भी कहा कि सही फीडबैक और समझ के बिना किसी भी प्रोडक्ट का विकास संभव नहीं है। उन्होंने छात्रों को नवाचार और प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन वाईपी गुप्ता ने कहा कि तकनीकी शिक्षा देश के विकास में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि छात्रों की इनोवेटिव सोच ही देश को आगे बढ़ाने का काम करती है और ऐसे प्रयास संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इसी अवसर पर वार्षिक तकनीकी उत्सव ‘हाईटेक 2026’ का भी शुभारंभ किया गया, जिसकी शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर हुई। कार्यक्रम के दौरान कोड एक्सेलरेट, टेक एक्सथॉन, प्रोजेक्टाथॉन, आइडियाथॉन और डिबेट एरीना जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कुल 270 छात्रों ने भाग लिया और 42 छात्र विजेता घोषित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुगंधा अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मंजुला कंबोज, डॉ. राजुल मिश्रा, डॉ. मुनीश छाबरा, डॉ. क्षितिज सिंघल, डॉ. अनिमेष अग्रवाल, डॉ. मनीष सक्सेना, ऋचा सक्सेना सहित सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य और स्टाफ उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में मकान गणना प्रशिक्षण संपन्न:जनगणना 2027 की तैयारी तेज, कार्मिकों ने ली शपथ
    Next Article
    मैनपुरी में 495 किलो चरस-गांजा नष्ट:बाजार में 4 करोड़ 5 लाख रुपए कीमत, ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment