Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में मकान गणना प्रशिक्षण संपन्न:जनगणना 2027 की तैयारी तेज, कार्मिकों ने ली शपथ

    14 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के सीएमएस इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय मकान गणना प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्मिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मकान गणना से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें डेटा संकलन प्रक्रिया, फॉर्म भरने के तरीके, क्षेत्रवार सर्वेक्षण की रणनीति और तकनीकी बिंदुओं को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचीं एडीएम ज्योति राय ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए अपने आवंटित क्षेत्रों में जिम्मेदारी और सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रुटियों से बचने पर जोर दिया, क्योंकि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं का आधार होते हैं। प्रशिक्षक पंकज पाण्डेय और वेद मणि त्रिपाठी ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने निष्पक्षता और सतर्कता के साथ कार्य करने पर बल दिया। समापन पर सभी कार्मिकों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने जनगणना 2027 को सफल बनाने में पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में एक्सीडेंट में टीचर की मौत:6 दिन पहले बाइक से घर जाते वक्त गाड़ी ने उड़ाया, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    एमआईटी कॉलेज में एआईसीटीई आइडिया लैब का शुभारंभ:छात्रों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हाईटेक 2026 भी लॉन्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment