Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलएलबी, टीईटी पास भी दे रहे होमगार्ड भर्ती परीक्षा:फर्रुखाबाद के 19 केंद्रों पर जारी है भर्ती परीक्षा, सेंटर के बाहर लेटे दिखे अभ्यर्थी

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 19 केंद्रों पर जारी है। रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन एलएलबी और टीईटी पास अभ्यर्थी भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वे सरकारी नौकरी के लिए यह परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 7 बजे से पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह 8 बजे उन्हें प्रवेश दिया गया। केंद्र के बाहर लगी सूची देखने के बाद कई अभ्यर्थी मोबाइल या किताबों से पढ़ाई करते दिखे। प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई, जिसके बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें आगे बढ़ने दिया गया। यह परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर तीन दिनों तक चलेगी। रविवार को इसका दूसरा दिन था। कुल 42,624 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से रविवार को 7,104 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में शामिल होने के लिए इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर और कन्नौज सहित अन्य जनपदों से भी अभ्यर्थी फर्रुखाबाद पहुंचे थे। कई अभ्यर्थियों ने रात रेलवे स्टेशन या रोडवेज बस स्टैंड पर गुजारी। परीक्षा को निष्पक्ष और कड़ी निगरानी में कराया जा रहा है। पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। धूप से बचते नजर आए अभ्यर्थी रविवार को सुबह से ही तेज धूप पड़ रही है। ऐसे में केंद्र पर प्रवेश के लिए लाइन में लगे अभ्यर्थी धूप से बचते नजर आए। किसी ने प्रवेश पत्र को ही एक तरफ बचाव के लिए लगा लिया तो महिला अभ्यर्थियों ने दुपट्टा का धूप से बचाव के लिए प्रयोग किया। अभ्यर्थी बोले- सेंटर पर अच्छी व्यवस्थाएं कानपुर देहात से परीक्षा देने आए जसवेंद्र सिंह ने बताया उन्होंने ग्रेजुएशन करने के बाद एलएलबी किया है। पूर्व में वह एसआई की परीक्षा भी दे चुके हैं। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को भी दिया है। सरकारी नौकरी करने की तमन्ना है इसलिए होमगार्ड भर्ती परीक्षा को देने आए हैं। कन्नौज की हर्षित नहीं बताया होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी बढ़िया है। बीटीसी कर रखा है टेट सीटेट भी क्वालीफाई हैं। शिक्षा विभाग में वैकेंसी नहीं आई है। शिक्षक बनने का सपना था वैकेंसी न आने के कारण होमगार्ड की भर्ती परीक्षा देने आए हैं। इटावा से आए बृजराज ने बताया ग्रेजुएशन के बाद आईटीआई किया। इसके बाद कंप्यूटर का डिप्लोमा पीजीडीसीए किया लेकिन जब नहीं मिली। इससे पहले भर्ती प्रक्रिया देखने के लिए दो मौके मिले दोनों में ही परीक्षा दी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा का यह अंतिम मौका है इसके बाद ओवर एज हो जाएंगे। सरकारी नौकरी करने का सपना है इसीलिए होमगार्ड परीक्षा देने आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड सम्पन्न:IPS नवीन अरोड़ा ने शपथ दिलाई, रिक्रूट सिपाही पुलिस बल में शामिल, 7 तस्वीरें
    Next Article
    'आज के जमाने में 5 बच्चे कौन करता है, भेड़-बकरियों की तरह पालोगे', जब महिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment