Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सीडेंट में घायल युवक की 10वें दिन मौत:मोहनलालगंज में शादी समारोह से लौटते समय हुआ था हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा रिसॉर्ट के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की 10वें दिन मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायबरेली जनपद के गुरुबख्शगंज के भीतरगांव निवासी शिव विश्वकर्मा (25) 25 अप्रैल को मोहनलालगंज के गौरा में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। 26 अप्रैल की सुबह लगभग तीन बजे, जब वे शादी से लौटकर घर जाने के लिए गौरा रिसॉर्ट पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिव विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोस्त उन्हें मोहनलालगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एपेक्स ट्रामा टू रेफर कर दिया। वहां भर्ती कर इलाज के दौरान बीते शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई मोहित विश्वकर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दयावती मोदी एकेडमी में अभिभावक कार्यक्रम आयोजित:बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा, विशेषज्ञों ने दिए परवरिश के सुझाव
    Next Article
    उन्नाव में गंगाघाट पालिका में EO सख्त:पेंशन, सफाई और जनगणना में लापरवाही पर कर्मचारियों को फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment