Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गंगाघाट पालिका में EO सख्त:पेंशन, सफाई और जनगणना में लापरवाही पर कर्मचारियों को फटकार

    5 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के गंगाघाट नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने कार्यों की समीक्षा के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बैठक में पटल बाबुओं को कार्य में ढिलाई बरतने पर जमकर फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। बैठक में पेंशन और वेतन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान पेंशन बाबू राम नरेश पाल के कार्य में कई विसंगतियां सामने आईं। ईओ ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने राम नरेश पाल को सभी लंबित और त्रुटिपूर्ण मामलों को जल्द से जल्द सही करने का स्पष्ट निर्देश दिया, साथ ही कहा कि पेंशन जैसे संवेदनशील मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ईओ ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया। कई वार्डों में अपेक्षित स्तर की सफाई न होने पर संबंधित सफाई नायकों को फटकार लगाई गई। उन्हें नियमित निगरानी के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी जनगणना कार्य पर भी चर्चा हुई। ईओ ने सभी संबंधित कर्मचारियों को जनगणना कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत चल रहे कार्यों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिक योजनाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। इसी क्रम में, दिल्ली से स्वच्छ भारत मिशन के मुख्य पर्यवेक्षक कलीम अहमद आज गंगाघाट नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई की स्थिति का आकलन किया गया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य पर्यवेक्षक कलीम अहमद ने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कूड़ा निस्तारण व स्वच्छता से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उनके निरीक्षण के बाद नगर पालिका प्रशासन अधिक सक्रिय दिखाई दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सीडेंट में घायल युवक की 10वें दिन मौत:मोहनलालगंज में शादी समारोह से लौटते समय हुआ था हादसा
    Next Article
    सड़क चौड़ीकरण को लेकर डीएम ने की बैठक:लोक निर्माण और वन विभाग को तालमेल बैठाने के कहा, वन विभाग ने आपत्ति जताई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment