Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क चौड़ीकरण को लेकर डीएम ने की बैठक:लोक निर्माण और वन विभाग को तालमेल बैठाने के कहा, वन विभाग ने आपत्ति जताई थी

    4 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में भूड़ चौराहे से वलीपुरा नहर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में आ रही बाधाएं अब जल्द दूर होंगी। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को गति देने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था। हालांकि, वन विभाग की ओर से कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई गई थी, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समीक्षा बैठक बुलाई और दोनों विभागों को मिलकर समाधान निकालने को कहा। अधिकारियों के अनुसार, भूड़ चौराहे से वलीपुरा नहर तक लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी तालमेल के साथ विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा डिवाइडर के दोनों ओर नौ-नौ मीटर सड़क चौड़ी की जानी थी, जिस पर पिछले दिनों वन विभाग ने आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगाघाट पालिका में EO सख्त:पेंशन, सफाई और जनगणना में लापरवाही पर कर्मचारियों को फटकार
    Next Article
    महिला उपनिरीक्षक कोमल कसौधन ने जीता सिल्वर मेडल:यूपी पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 57 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment