Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, खराब AC बदलने और शुद्ध पेयजल के निर्देश

    1 hour ago

    2

    0

    महोबा में एडीएम नमामि गंगे मोइनुल इस्लाम ने जिला पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुए इस निरीक्षण में उन्होंने इमरजेंसी, लैब और ओपीडी का जायजा लिया। एडीएम ने मरीजों से फीडबैक लिया और अस्पताल प्रशासन को समयबद्धता तथा साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। एडीएम मोइनुल इस्लाम के अचानक अस्पताल पहुंचने से हड़कंप मच गया। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानना था। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब और पर्ची काउंटर सहित अस्पताल के सभी महत्वपूर्ण अनुभागों का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पर्ची काउंटर पर व्यवस्था सुचारू रखने को कहा, ताकि मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े। मोइनुल इस्लाम ने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद कर अस्पताल की कार्यप्रणाली का फीडबैक लिया। मरीजों ने इलाज पर संतुष्टि जताई और बताया कि अस्पताल में बाहर की दवाएं नहीं लिखी जा रही हैं। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर एडीएम का मुख्य ध्यान पेयजल और कूलिंग व्यवस्था पर रहा। उन्होंने वार्डों में एयर कंडीशनर (AC) की स्थिति का जायजा लिया, जहां कुछ AC खराब पाए गए। इन्हें सीएमओ के माध्यम से जल्द बदलवाने के निर्देश दिए गए। पेयजल व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और वॉटर कूलर में ठंडा पानी उपलब्ध था। अंत में, एडीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थित पार्किंग को लेकर सख्त हिदायत दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और साफ-सफाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश:बोलें- विकास और जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता
    Next Article
    मेरठ में भाजपा नेता की स्कार्पियो में मिले अवैध हथियार:भांजियों के विदाई समारोह में की हर्ष फायरिंग, नेता फरार, पुलिस ने सीज की कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment