Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार:मोबाइल टावर से लाखों के उपकरण चुराते थे, अंजना नोकिया कार्ड बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले में अलीनगर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इन शातिर चोरों के पास से मोबाइल टावर में लगने वाले लाखों रुपये के कीमती उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को इस गिरफ्तारी और बरामदगी का खुलासा किया। पुलिस टीम ने गोधना अंडरपास के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से अंजना नोकिया कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये उपकरण सदलपुरा गांव में लगे इंडस कंपनी के टावर से चुराए थे। अंजना नोकिया कार्ड मोबाइल टावर में लगाए जाते हैं, जो स्मार्टफोन के डेटा की स्पीड बढ़ाने में मदद करते हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को लगातार मोबाइल टावरों से सामान चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इन दोनों अंतरराज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल पांच लाख रुपए मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने सदलपुरा स्थित इंडस टावर से कीमती कार्ड चुराए थे, जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान इन अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के बहुआर निवासी मनीष कुमार पुत्र छोटू और पड़री थाना क्षेत्र के सरैया कमरहट्टा निवासी कमलेश पटेल पुत्र रामसूरत पटेल के रूप में हुई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला, ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह, आशुतोष कुमार गुप्ता, राकेश कुमार मौर्य, बाबूलाल सरोज, नंदलाल यादव और दिनेश कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस, सपा-TMC महिलाओं से माफी मांगते घूमेंगे:डिप्टी सीएम केशव बोले- विपक्ष ने महिलाओं की खिलाफत कर आत्महत्या की
    Next Article
    IPL में सट्‌टा लगवाने वाले गिरोह के 5 मेंबर अरेस्ट:कानपुर में 3.91 करोड़ बरामद, 2 घंटे पुलिस को गिनने में लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment